बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने बचपन के प्यार को बनाया अपना जीवनसाथी

बॉलीवुड सितारों की प्रेमकहानियां भी किसी फिल्मी कहानी की तरह ही होती हैं। कोई पहली नजर के प्यार में पड़ जाता है, तो कोई सेलिब्रिटी धीरे-धीरे पहले दोस्ती और फिर दोस्ती को प्यार में बदलता है। आम जिन्दगी में ऐसा काफी कम ही देखा जाता है कि बचपन के प्यार को अपना हमसफर बनाने का मौका मिल सकें, लेकिन बॉलीवुड के कुछ सितारों ने यह कर दिखाया है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स ऐसे हैं जिन्होंने बचपन में किया अपना वादा पूरा किया और अपने बचपन के क्रश को अपना जीवनसाथी बनाया।

चलिए ऐसे कुछ सितारों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने बचपन के प्यार को अपना हमसफर बनाया

शाहरुख खान-गौरी खान

शाहरुख खान-गौरी खान

बॉलीवुड में एक बादशाह की तरह राज करने वाले शाहरुख खान और गौरी खान की प्रेम कहानी किसी से छिपी नहीं है। दोनों ने करीब 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 1991 में शादी की थी। दोनों के 3 बच्चे हैं। शाहरुख ने गौरी को जब पहली बार देखा था, वह उसी समय उनसे प्यार कर बैठे थे। शाहरुख-गौरी को बॉलीवुड का आइडियल कपल कहा जाता है।

 वरुण धवन-नताशा दलाल

वरुण धवन-नताशा दलाल

वरुण धवन और नताशा दलाल बचपन के दोस्त थे। दोनों पहली बार 6ठवीं क्लास में मिले थे। स्कूल के कुछ सालों में दोनों गहरे दोस्त बन गये। बाद में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। नताशा को लाइमलाइट में आना ज्यादा पसंद नहीं है, इसलिए वरुण-नताशा ने अपने रिलेशनशिप को प्राइवेट ही रखा था। साल 2021 को बॉलीवुड स्टार वरुण धवन और फैशन डिजाइनर नताशा दलाल सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गये।

आयुष्मान खुराना-ताहिरा कश्यप

आयुष्मान खुराना-ताहिरा कश्यप

अपने अलग-अलग तरह के किरदारों से दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाले आयुष्मान खुराना ने अपनी बचपन की दोस्त ताहिरा कश्यप को अपना जीवन साथी बनाया। फिल्मों में आने से पहले आयुष्मान रेडियो जॉकी का काम करते थे और उनकी फैन फॉलोइंग तभी से काफी ज्यादा है।

इमरान खान-अवंतिका

इमरान खान-अवंतिका

अपने डेब्यू फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से दर्शकों खासतौर पर युवाओं के दिलों में अपनी जगह पक्की करने वाले बॉलीवुड एक्टर इमरान खान ने अपने चाइल्डहुड लव अवंतिका मलिक से शादी की। रिपोर्ट्स की मानें तो इमरान, अवंतिका को 19 साल की उम्र से डेट कर रहे हैं। साल 2011 में दोनों ने शादी की थी और उनकी एक बेहद प्यारी बेटी भी है।

 बॉबी द्योल-तान्या आहूजा

बॉबी द्योल-तान्या आहूजा

फिल्म 'सोल्जर', 'हमराज', 'बादल', 'अपने' और भी कितनी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता बॉबी द्योल ने अपने बचपन के प्यार तान्या आहूजा को अपनी जीवनसंगिनी के तौर पर चुना। किसी भी पार्टी या इवेंट में दोनों साथ में दिखते हैं।

 जायद खान-मलाइका पारेख

जायद खान-मलाइका पारेख

अपनी पहली फिल्म के लिए जावेद खान को बेस्ट डेब्यू का नॉमिनेशन मिल चुका था। बॉलीवुड में ग्रीक गॉड के तौर पर मशहूर ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान के भाई और बॉलीवुड एक्टर जायद खान ने अपने स्कूल के दिनों के प्यार मलाइका पारेख के साथ शादी रचाई थी। एक इंटरव्यू के दौरान जायद ने खुलासा किया था कि मलाइका को उन्होंने 4 बार 4 अंगूठियों के साथ प्रपोज किया था। आज दोनों साथ में हैं और एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X