अपनी-अपनी मान्यताओं में विश्वास करते बॉलीवुड के ये सेलेब्स, जाने यहां
आम से लेकर खास, हर इंसान जिंदगी में सफल होना चाहता है और सफलता को लेकर सबकी अपनी-अपनी कुछ मान्यताएं होती हैं। कोई भगवान में यकीन करता है तो कोई किसी खास चीज पर भरोसा करता है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का भी कई तरह की मान्यताओं में भरोसा करते हैं। सफलता प्राप्त करने और नकारात्मकता से दूर रहने के लिए सेलेब्स अपने-अपने लकी चार्म और मान्यताओं पर भरोसा करते हैं। लोग भले ही इसे वहम मानते हैं लेकिन सेलेब्स अपनी मान्यताओं पर ही भरोसा करते हैं।
आइए ऐसे सेलिब्रिटिज के बारे में जानते हैं जो अपनी मान्यताओं पर करते हैं भरोसा

ऋतिक रोशन :
बॉलीवुड में ग्रीक गॉड के तौर पर पहचाने जाने वाले ऋतिक रोशन की लक के मामले में अपनी मान्यता है। ऋतिक के हाथों में 5 की बजाय 6 उंगलियां हैं। अपनी अगली फिल्म 'विक्रम वेधा' के साथ तैयार ऋतिक अपने हाथों के इस अतिरिक्त उंगली को लेकर विश्वास करते हैं कि यह भगवान का उनके लिए एक कवज है।

रणवीर सिंह :
एक्टर रणवीर सिंह की इमेज मस्तमौला इंसान की है। लेकिन सफलता और लक के मामले में उनकी भी अपनी मान्यता है। रणवीर सिंह अपने पैरों में काले रंग का एक धागा बांधे रखते हैं। बताया जाता है कि यह धागा उन्होंने खुद नहीं पहना था, बल्कि किसी ने उन्हें दिया था। रणवीर इस धागे को अपने लिए लकी चार्म की तरह मानते हैं। हालांकि वह खास इंसान कौन है, इस बारे में पता नहीं चल पाया है।

दीपिका पादुकोण :
पति रणवीर सिंह की तरह ही दीपिका पादुकोण भी लक के मामले में अपने विश्वास के साथ जीती हैं। अपनी किसी भी फिल्म के रिलीज होने से पहले दीपिका हमेशा सिद्धिविनायक दर्शन के लिए जाती हैं। इसे वह अपना लकी चार्म मानती है।

अमिताभ बच्चन :
बॉलीवुड में सिर्फ युवा कलाकार ही विभिन्न मान्यताओं के साथ नहीं जीते हैं बल्कि बिग बी भी अपने विश्वास पर ही भरोसा करते हैं। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में गुरु के किरदार में जान फूंकने वाले अमिताभ बच्चन को अक्सर उनकी मिडिल फिंगर में नीलम पहने हुए देखा जाता है। अमिताभ इसे अपना लकी चार्म और कवच मानते हैं। सूत्रों की माने तो एक समय जब अमिताभ अपना सबकुछ खो चुके थे, उस समय इस नीलम की वजह से ही उन्हें सबकुछ वापस मिल सका था।

सलमान खान :
सलमान खान के हाथों में हमेशा चांदी की एक ब्रेसलेट दिखती है जिसमें फिरोजा लगी होती है। सलमान इस ब्रेसलेट को अपने लिए लकी मानते हैं और कभी भी हाथों से नहीं उतारते हैं। फिल्मों में फाइट सीन के दौरान भी सलमान भी इसे अपने हाथों में पहने रहते हैं। उनका मानना है कि यह ब्रेसलेट हर मुसीबत से उनकी रक्षा करता है।

कैटरीना कैफ :
देसी मुंडा विकी कौशल की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपनी फिल्में रिलीज होने से पहले अजमेर शरीफ दरगाह जरूर जाती हैं। वहां कई बार उन्हें फूलों की चादर चढ़ाते हुए स्पॉट किया गया है। कैटरीना का मानना है कि यह उनके लिए सौभाग्य लेकर आता है। कैटरीना अजमेर शरीफ दरगाह जाने को भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा के तौर पर मानती है।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा :
शिल्पा शेट्टी अपनी दाएं हाथ की छोटी उंगली में एक अंगूठी पहनती है, जिसे उनकी मां ने उन्हें उपहार में दिया था। शिल्पा का मानना है कि जीवन में हर तरह की बाधा और विपत्ति से यह अंगुठी उन्हें बचाती है क्योंकि इसमें उनकी मां का आर्शिवाद है।


Click it and Unblock the Notifications











