बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की ये जोड़ियां ब्रेकअप के बाद भी साथ में किया काम, देखें लिस्ट
बॉलीवुड में जोड़ियों के बनने- बिखरने का सिलसिला जारी रहता है। कभी किसी फिल्म में साथ काम करते हुए एक्टर्स की जोड़ियां बन जाती है और कभी किसी फिल्म में साथ काम करते हुए ही ये जोड़ियां बिखर भी जाती है। कभी बिखरने के बाद काम की वजह से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज साथ में काम करने आते हैं। कैटरीना-सलमान से लेकर रणबीर-दीपिका और शाहिद-प्रियंका तक ऐसे सेलेब हैं, जिन्होंने अलग होने के बावजूद साथ में काम करने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखायी।
आइए ऐसे कुछ सेलिब्रिटिज के बारे में जानते हैं जो ब्रेकअप के बाद भी साथ काम करने आये

अनुष्का शर्मा-रणवीर सिंह :
बॉलीवुड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में काम करते समय अनुष्का-रणवीर करीब आये थे। उस समय फिल्मी गलियों में इस जोड़ी की काफी चर्चाएं होती थी। लेकिन कुछ समय बाद दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था। लेकिन ब्रेकअप के बाद भी दोनों ने फिल्म 'दिल धड़कने दो' में साथ काम किया था।

दीपिका पादुकोण-रणबीर कपूर :
रणबीर कपूर के साथ दीपिका पादुकोण की जोड़ी के चर्चे टॉक ऑफ द टाउन थे। इस जोड़ी को फैंस भी काफी पसंद करते थे। दीपिका और रणबीर ने कभी भी अपने रिश्तों को छुपाने की कोशिश नहीं की थी। बाद में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था। लेकिन फिल्म 'ये जवानी है दिवानी' में काम करने के लिए दोनों साथ में आये।

रणबीर कपूर-कैटरीना कैफ :
बॉलीवुड की एक और जोड़ी रणबीर कपूर-कैटरीना कैफ की भी काफी चर्चाएं हुई थी। दोनों अक्सर साथ में दिख जाते थे और फैंस ने इस जोड़ी को भी काफी प्यार दिया था। लेकिन जब फिल्म 'जग्गा जासूस' का ऑफर इस जोड़ी को किया गया तो अलग होने के बावजूद इन्होंने फिल्म में साथ काम करने के लिए हां कह दी।

कैटरीना कैफ-सलमान खान :
भाईजान सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ की जोड़ी के काफी चर्चे हुए थे। दोनों ने कई फिल्मों में साथ में काम किया था। रील और रियल दोनों लाइफ में दर्शक इन स्टार्स को साथ देखना पसंद करते थे। लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद दर्शकों को काफी निराशा हुई थी। कैटरीना ने विक्की कौशल के साथ अपनी रियल लाइफ जोड़ी बना ली। लेकिन फिल्म 'टाइगर 3' में सल्लू-कैट की जोड़ी एक बार फिर से साथ में नजर आने वाली है।

आमिर खान-किरण राव :
आमिर खान और किरण राव ने अपनी तलाक की खबरों पर खुद ही मुहर लगायी थी। दोनों ने बेटे आजाद राव खान की वजह से हमेशा दोस्त बने रहने की बात भी अपने फैंस से शेयर की थी। तलाक के बाद आमिर और किरण फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए साथ में आए। आमिर खान और किरण राव के प्रोडक्शन हाउस की इस फिल्म में आमिर खान ने एक्टिंग भी की थी।

शाहिद कपूर-करीना कपूर :
बॉलीवुड के डैजलिंग कपल्स में शाहिद-करीना को गिना जाता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'जब वी मेट' की शूटिंग के दौरान ही शाहिद-करीना का ब्रेकअप हो गया था। लेकिन दोनों ने इसका असर फिल्म की शूटिंग पर नहीं पड़ने दिया और ना फिल्म में शुरू से लेकर अंत तक उनकी केमिस्ट्री में इसका कोई असर दिखा। दोनों ने पूरी मेहनत के साथ फिल्म के काम को पूरा किया था। बाद में शाहिद-करीना फिल्म 'उड़ता पंजाब' में भी साथ में काम किया।


Click it and Unblock the Notifications