बॉलीवुड के ये सेलिब्रिटी हैं पूरे शाकाहारी, खाते हैं सिर्फ वेज या फिर विगन खाना

पूरी दुनिया जब वेजिटेरियन और विगन खाने की कायल हो रही है। इसकी पौष्टिकता के साथ-साथ उसकी अच्छाईयां गिना रही हैं, ऐसे समय में भला बॉलीवुड पीछे रह सकता है। बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने सालों पहले नॉन-वेजिटेरियन खाना छोड़कर वेजिटेरियन खाने को अपनी दिनचर्या में शामिल किया है। सिर्फ इतना ही नहीं, ये एक्टर्स अब विगन खाने को अपनाने पर अधिक जोर दे रहे हैं। वेजिटेरियन और विगन खाना खाने वाले इन एक्टर्स की लिस्ट में बिग बी अमिताभ बच्चन से लेकर कपूर खानदान की बहू आलिया भट्ट और आर.माधवन भी शामिल हैं।
आइए आपको बताते हैं कौन से एक्टर वेजिटेरियन और वीगन खाना खाते हैं :

अमिताभ बच्चन :
एक समय नॉन-वेजिटेरियन खाना बड़े ही चाव से खाने वाले अमिताभ बच्चन ने केबीसी 14 के दौरान ऐलान किया कि उन्होंने नॉन-वेज और मीठा खाना पूरी तरह से छोड़ दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं अमिताभ ने विगन खाने की बात भी कही थी।

सोनम कपूर :
हाल ही में मां बनी सोनम कपूर अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। सोनम कपूर सिर्फ वेजिटेरियन ही नहीं बल्कि वह वीगन खाना खाती हैं। सोनम कपूर को 2 बार पेटा की तरफ से 'पेटाज पर्सन ऑफ द ईयर' घोषित भी किया जा चुका है।

आर. माधवन :
आर. माधवन शुद्ध शाकाहारी और सात्विक खाना पसंद करते हैं। माधवन ने कभी भी नॉन वेज खाने की ना तो इच्छा व्यक्त की और ना ही खाया। माधवन आजीवन वेजिटेरियन हैं।

आलिया भट्ट :
पिछले साल मां बनी आलिया भट्ट ने 2020 में वीगन बनने का निर्णय लिया था। आलिया का मानना है कि वेजिटेरियन खाना ही स्वस्थ रहने का मूल मंत्र है। सिर्फ इतना ही नहीं, आलिया का एक चैरिटी भी है जो देशभर में आवारा पशुओं की भलाई के लिए काम करता है।

आमिर खान :
2015 में जब आमिर खान को उनकी तत्कालीन पत्नी किरण राव ने एक वीडियो दिखाकर बताया कि कैसे नॉन वेजिटेरियन खाने से अलग-अलग तरह की बीमारियां होने का खतरा होता है। उसके बाद आमिर ने वेजिटेरियन बनने का फैसला ले लिया। उसके बाद से वह सिर्फ वेजिटेरियन खाना ही खाते हैं।

जेनेलिया डिसूजा :
देशमुख परिवार की बहू और दो बच्चों की गॉर्जियस मां जेनेलिया डिसूजा ने अपनी इच्छा से वेजिटेरियन बनने का फैसला लिया। जेनेलिया सिर्फ अकेली ही नहीं बल्कि उनके पति रितेश देशमुख ने भी वेजिटेरियन बनने में उनका साथ दिया।


Click it and Unblock the Notifications