बॉलीवुड की इन रियल ब्राइड्स ने लाल नहीं पिंक जोड़े में थामा सपनों के राजकुमार का हाथ

लाल सुर्ख जोड़े में सजी चांद सी दुल्हन को देखने का जमाना अब बीत चुका है। आज के समय में ट्रेंडी दुल्हनें अपनी शादी के दिन उन रंगों का चुनाव करती हैं, जो उस समय फैशन ट्रेंड में बनी रहती हैं। पिछले कुछ समय में बॉलीवुड में जितनी भी एक्ट्रेसेस दुल्हन बनी उनमें से ज्यादातर ने लाल जोड़े के बजाए गुलाबी या फिर सफेद रंग के वेडिंग आउटफिट को चुना है। इसका सबसे ताजा उदाहरण कियारा आडवाणी हैं, जिन्होंने अपनी शादी पर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ गुलाबी रंग का लहंगा चुना था। अपने गुलाबी लहंगे में कियारा बेहद सुन्दर लग रही थी। इसके साथ ही कियारा ने डायमंड और एमरल्ड के ज्वेलरी के साथ अपना वेडिंग लुक को कम्प्लीट किया था।
आइए आपको ऐसी ब्राइड्स के बारे में बताते हैं, जिन्होंने लाल नहीं गुलाबी रंग का जोड़ा चुना :

अनुष्का शर्मा :
अपनी शादी के लिए अनुष्का शर्मा ने पिंक कलर का लहंगा चुना था। सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ यह लहंगा बेहद खूबसूरत था। इस लहंगे के साथ अनुष्का ने डार्क पिंक कलर की ज्वेलरी पहनी थी। अनुष्का ने अपने बातों को फूलों से सजाया था और शादी के लिए अनुष्का ने गुलाब के फूलों की माला को चुना था।

अथिया शेट्टी :
हाल ही में अथिया शेट्टी की शादी हुई। अपनी शादी पर अथिया शेट्टी ने अनामिका खन्ना का डिजाइन किया हुआ लाइट पिंक कलर का लहंगा चुना था। इसके साथ अथिया डायमंड की अनकट ज्वेलरी को टीमअप किया था।

नेहा धूपिया :
नेहा धूपिया ने जब अंगद बेदी संग गुरुद्वारा में शादी की, तो उन्होंने अपने लिए लाइट पिंक कलर का लहंगा चुना था। इसके साथ हेवी ज्वेलरी और लाल चूड़ा के साथ नेहा ने अपना ब्राइडल लुक कंप्लीट किया था।

रुबीना दिलैक :
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने अपने इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए पेस्टल पिंक कलर का लहंगा चुना था। इसके साथ रुबिना ने हैवी ज्वेलरी टीम अप की थी। रुबिना ने अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए सफेद और मीनाकारी वाली ज्वेलरी चुनी थी।

मीरा राजपूत :
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने अपनी शादी पर लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना था। मीरा ने अपना लुक बेहद सिंपल रखा था। मिनिमल मेकअप में मीरा काफी सुन्दर दिख रही थी।


Click it and Unblock the Notifications