..................... These Bollywood actresses will celebrate their first Karva Chauth for the long life of their husband, see the list|पति की लंबी उम्र के लिए अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, देखें लिस्ट| - Hindi Filmibeat

पति की लंबी उम्र के लिए अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, देखें लिस्ट

पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं। दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को जब चांद निकलता है, तब उसकी पूजा करके पति के हाथ से खाकर महिलाएं अपना व्रत तोड़ती हैं। यूं तो करवा चौथ का महत्व हर सुहागिन महिला के जीवन में काफी ज्यादा होता है लेकिन जिन महिलाओं की अभी हाल ही में शादी हुई हैं, उनके लिए इस साल का करवा चौथ काफी खास होने वाला है। बॉलीवुड में इस साल कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जो इस साल दुल्हन बनी। इस लिस्ट में आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ से लेकर पत्रलेखा तक शामिल हैं जो इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाने वाली हैं।

आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड में कौन सी एक्ट्रेस मनाएंगी अपना पहला करवा चौथ

आलिया भट्ट :

आलिया भट्ट :

इस साल 14 अप्रैल को ही आलिया भट्ट, रणबीर कपूर संग सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गयी। जून में आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर अपने फैंस को चौंका दिया था। इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही आलिया इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाने वाली हैं। आलिया आखिरी बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' में पति रणबीर कपूर संग नजर आयी थी। प्रेग्नेंट होने के बावजूद आलिया ने इस फिल्म के प्रमोशन में खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।

कैटरीना कैफ :

कैटरीना कैफ :

राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट में पिछले साल 9 दिसंबर को विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। शादी के बाद से ही विक्की-कैट दोनों ही फैंस से चहेते कपल बन गये हैं। राजस्थान के सवाई माधोपुर में दोनों की काफी धूमधाम से सख्त सुरक्षा-व्यवस्था के बीच हुई थी। दोनों की शादी की तस्वीरें जब सामने आयी तो फैंस खुशी से झूम उठे थे। इस साल कैटरीना अपना पहला करवा चौथ मनाने वाली है।

मौनी रॉय :

मौनी रॉय :

इस साल 27 जनवरी को मौनी रॉय ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार से शादी कर ली। गोवा में एक भव्य समारोह में पहले मलयालम और फिर बंगाली रीति-रिवाजों से मौनी रॉय की शादी हुई। दोनों तरह की शादियों में छोटे पर्दे की 'नागिन' मौनी रॉय बेहद खूबसूरत लग रही थी। शादी में मौनी ने जो चुनरी ओढ़ी थी, उसपर 'आयुष्मति भवः' लिखा हुआ था जिसकी तस्वीरें काफी वायरल हुई थी। इस साल मौनी अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी।

शीतल ठाकुर :

शीतल ठाकुर :

7 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शीतल ठाकुर और विक्रांत मैसी ने इस साल हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। दोनों ने 14 फरवरी को रजिस्टर्ड मैरिज की और फिर 18 फरवरी को हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार शादी कर ली। शीतल इस साल विक्रांत के लिए अपना पहला करवा चौथ का व्रत रखने वाली हैं।

पत्रलेखा पॉल :

पत्रलेखा पॉल :

राजकुमार राव और पत्रलेखा पॉल ने 11 सालों तक डेट करने के बाद पिछले साल एक शानदार समारोह में शादी कर ली। 15 नवंबर को हुई इस शादी में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हुई थी। पिछले साल जब राजकुमार और पत्रलेखा की शादी हुई थी, उस समय तक करवा चौथ बीत चुका था। इसलिए इस साल पत्रलेखा अपना पहला करवा चौथ मनाने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X