2023 में साउथ की बिग बजट फिल्मों में दिखेंगी बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेस

aishwarya rai

बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। दोनों फिल्म इंडस्ट्रियों में फिल्मों के रीमेक होने के साथ ही रिश्ता और भी मजबूत होता जा रहा है। मगर हाल के दिनों में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में दक्षिण भारतीय फिल्मों और वहां के एक्टर्स को जो लोकप्रियता मिली है, वह अभूतपूर्व है। हिंदी फिल्मों के दर्शकों के बीच दक्षिण भारतीय फिल्मों की लोकप्रियता का काफी श्रेय ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहूबली' को जाता है। इस फिल्म ने दोनों इंडस्ट्री के बीच ब्रिज बनने का काम किया था। आज के समय हिंदी फिल्मों के एक्टर्स साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में बड़े चाव से काम करते हैं। वहीं कई दक्षिण भारतीय स्टार्स को भी हिंदी फिल्मों के दर्शकों ने सिर-आंखों पर बैठाया है।

चलिए आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड एक्टर्स के बारे में बताते हैं जो दक्षिणी फिल्मों में काम कर रहे हैं :

दीपिका पादुकोण :

दीपिका पादुकोण :

'प्रोजेक्ट-के' एक मेगा बजट प्रोजेक्ट है। इस फिल्म का निर्देशन नाग-अश्विन कर रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण और प्रभास लीड रोल में नजर आने वाले हैं। दीपिका के जन्मदिन पर 5 जनवरी को फिल्म का पोस्टर जारी किया गया। इस पैन इंडिया फिल्म में दीपिका के अलावा अमिताभ बच्चन भी प्रमुख किरदार में नजर आएंगे।

कंगना रनौत :

कंगना रनौत :

फिल्म 'थलाइवी' से कंगना रनौत ने दक्षिण भारतीय इंडस्ट्री में अपना सफर शुरू किया था। अब कंगना एक बार फिर से साउथ की फिल्म 'चंद्रमुखी 2' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में कंगना रनौत के साथ राघव लॉरेंस भी नजर आएंगे। 'थलाइवी' की तरह यह फिल्म भी दक्षिण भारतीय भाषाओं के साथ हिंदी में भी रिलीज होगी।

कियारा आडवाणी :

कियारा आडवाणी :

एस शंकर निर्देशित फिल्म 'आर सी 15' में कियारा आडवाणी साउथ के सुपरस्टार राम चरण के साथ नजर आने वाली है। इस फिल्म की ग्रैंड लॉन्चिंग हो चुकी है। पॉलीटिकल थ्रिलर 'आर सी 15' कियारा की तीसरी तेलुगु फिल्म होगी। यह इस साल के मध्य तक रिलीज हो सकती है।

तापसी पन्नू :

तापसी पन्नू :

तापसी पन्नू ने अपना करियर दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से शुरू किया था। बीच में वह हिंदी फिल्मों में भी काफी बिजी हो गयी थी। अब एक बार फिर से तापसी साउथ इंडियन फिल्मों में नजर आने वाली हैं। तापसी साउथ की फिल्में 'जन गण मन' और 'एलियन' में नजर आने वाली हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन :

ऐश्वर्या राय बच्चन :

मणिरत्नम निर्देशित तमिल फिल्म 'इरुवर' से ऐश्वर्या राय ने अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। इस साल ऐश्वर्या फिर से मणिरत्नम की फिल्म 'पीएस 2'में और रजनीकांत के साथ फिल्म 'जेलर' में नजर आने वाली हैं। 'पीएस 2' पैन इंडिया रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X