बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेज ने दिया सी-सेक्शन से अपने बच्चे को जन्म

बॉलीवुड में अभी खुशियों की हवा बह रही है। बॉलीवुड डीवा सोनम कपूर अपने नन्हें राजकुमार को लेकर घर आ चुकी हैं तो आलिया भट्ट और बिपाशा बसु जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। आजकल ज्यादातर अस्पतालों में बच्चों को जन्म सिजेरियन ही होता है। ऐसा कई बार यह यह मांओं की सुविधानुसार होता है तो कभी-कभी मजबूरी और स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के कारण भी डॉक्टर सीजेरियन यानी सी-सेक्शन से बच्चों को जन्म देने की सलाह देते हैं।

आइए आपको बॉलीवुड की उन मम्मियों के बारे में बताते हैं जिन्होंने सी-सेक्शन से बच्चों को जन्म दिया

अर्पिता खान

अर्पिता खान

सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने 27 दिसंबर 2019 को सी-सेक्शन से अपनी नन्हीं परी आयात को जन्म दिया। संयोग की बात यह रही कि इस दिन सलमान खान का भी जन्मदिन होता है। यानी मामा-भगिनी की यह जोड़ी एक ही दिन अपना बर्थ डे मनाती है।

सानिया मिर्जा

सानिया मिर्जा

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। 30 अक्टूबर 2018 को सानिया ने अपने बेटे को जन्म दिया। सानिया ने अपने बेटे इजहान को सी-सेक्शन से ही जन्म दिया था।

मीरा राजपूत

मीरा राजपूत

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने अपने बेटे जैन को सी-सेक्शन के माध्यम से जन्म दिया था। इससे पहले मीरा ने अपनी बड़ी बेटी मीशा कपूर को नॉर्मल डिलिवरी से जन्म दिया था।

लारा दत्ता

लारा दत्ता

पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता ने टेनिस स्टार महेश भूपति से शादी की थी। साल 2011 में लारा ने अपनी बेटी सायरा को सी-सेक्शन से जन्म दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ परेशानियों की वजह से लारा ने ऐसा किया था।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

दो बच्चों की प्राउड मॉम शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने 21 मई 2012 को सी-सेक्शन के जरिए अपने बेटे वियान को जन्म दिया था। इसके 8 साल बाद 2020 में शिल्पा ने सरोगेसी से अपनी बेटी समीषा की मां बनी।

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान

कपूर खानदान की बेटी और नवाबों के खानदान की बहू करीना कपूर खान ने अपने पहले बेटे तैमूर अली खान को नॉर्मल डिलीवरी से जन्म दिया था। इसके 4 साल बाद करीना ने अपने दूसरे बेटे जेह को सी-सेक्शन से जन्म दिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X