साउथ की फिल्मों में इन बॉलीवुड एक्टर्स ने किया है कैमियो रोल, फिल्मों में कैमियो रोल का बढ़ रहा क्रेज

cover image

साउथ हो या बॉलीवुड सभी फिल्मों में इन दिनों कैमियो रोल का चलन बढ़ता जा रहा है। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में शाहरुख खान और साउथ स्टार नागार्जुन कैमियो रोल में नजर आए थे। वहीं साउथ की ब्लॉक बस्टर फिल्म 'आरआरआर' में आलिया भट्ट कैमियो रोल में नजर आयी थी। 2 दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'पठान' में सलमान खान का कैमियो रोल काफी सुर्खियां बटोर रहा है। वहीं सलमान खान की आने वाली फिल्म 'टाइगर 3' में कहा जा रहा है कि बतौर पठान शाहरुख खान कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं।

आइए आपको ऐसी कुछ फिल्मों के बारे में बताते हैं जिनमें कैमियो रोल ने बटोरी सुर्खियां :

आरआरआर :

आरआरआर :

एस.एस. राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में आलिया भट्ट सीता के किरदार में नजर आयी थी। हालांकि फिल्म में उनका कैमियो रोल ही था। इसके अलावा बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन भी इस फिल्म में कैमियो रोल में नजर आ चुके हैं।

गॉडफादर :

गॉडफादर :

'पठान' से पहले बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान फिल्म 'गॉडफादर' में साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी के साथ कैमियो रोल में नजर आ चुके हैं। यह फिल्म साउथ इंडियन भाषाओं में ही रिलीज हुई थी।

रॉकेट्री-द नंबी इफेक्ट :

रॉकेट्री-द नंबी इफेक्ट :

आर. माधवन के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'रॉकेट्री-द नंबी इफेक्ट' में कैमियो रोल करके शाहरुख खान ने अपने फैंस का दिल जीत लिया था। फिल्म में आर. माधवन ने मुख्य किरदार निभाया था।

सई रा नरसिम्हा रेड्डी :

सई रा नरसिम्हा रेड्डी :

साउथ की फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' में अमिताभ बच्चन ने कैमियो रोल निभाया था। फिल्म में चिरंजीवी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में अमिताभ बच्चन का लुक काफी खास नजर आया था।

KGF 2 :

KGF 2 :

साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'KGF चैप्टर 2' में संजय दत्त ने अधीरा का कैमियो रोल करके तहलका मचा दिया था। फिल्म में यश मुख्य किरदार में नजर आए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X