Highly Edudated Actors : बॉलीवुड के ये एक्टर्स हमेशा से रहे हैं पढ़ाई में भी काफी तेज

बॉलीवुड एक्टर्स के बारे में सबसे ज्यादा जो बात मशहूर है, वह यह कि बॉलीवुड में काम के चक्कर में एक्टर्स अपनी पढ़ाई पूरी नहीं करते हैं। बॉलीवुड एक्टर्स काफी कम पढ़े-लिखे होते हैं और फिल्मों में काम की वजह से बॉलीवुड स्टार्स अपनी पढ़ाई अधुरी ही छोड़ देते हैं। लेकिन कई स्टार्स इस बात को झुठलाते हैं। बॉलीवुड में कई एक्टर ऐसे भी हैं, जिन्होंने ना सिर्फ अपनी पढ़ाई पूरी की बल्कि इन एक्टर्स ने हायर एजुकेशन भी प्राप्त की है। बॉलीवुड में कुछ एक्टर ऐसे हैं जिन्होंने ट्रिपल ग्रेजुएशन किया है तो कोई एक्टर ऐसा भी है जिसने ना सिर्फ इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की बल्कि मोबाइल ऐप भी डिजाइन किया है।
आइए आपको कुछ हाइली क्वालिफाइड बॉलीवुड एक्टर्स के बारे में बताते हैं :

अमिताभ बच्चन :
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के एक्टिंग टैलेंट के बारे में पूरी दुनिया में चर्चे होते हैं। फिल्म 'कालिया', 'बागबान', 'पा' जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी बेजोड़ एक्टिंग का नमूना पेश किया है। उनकी हिंदी भाषा पर मजबूत पकड़ के बारे में सभी जानते हैं। काफी कम लोगों को ही पता है कि अमिताभ बच्चन एक हाइली एजुकेटेड एक्टर हैं। उन्होंने शेरवुड कॉलेज, नैनीताल से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से आर्ट्स और साइंस की पढ़ाई की है। इसके साथ-साथ यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी प्रदान की हुई है।

शाहरुख खान :
बॉलीवुड के सबसे शिक्षित एक्टर्स में बादशाह शाहरुख खान भी शामिल हैं। शाहरुख ने अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में कई अवार्ड्स जीते थे। शाहरुख खान ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के सेंट कोलंबिया स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने हंसराज कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन पूरा किया। शाहरुख खान ने जामिया मिलिया इस्लामिया में मास कम्यूनिकेशन कोर्स में भी दाखिला लिया था लेकिन एक्टिंग के प्रति अपनी दिवानगी की वजह से वह यह कोर्स पूरा नहीं कर पाए।

जॉन अब्राहम :
पारसी मां और क्रिश्चियन पिता के बेटे जॉन अब्राहम ने मॉडलिंग के साथ अपना करियर शुरू किया था। जॉन ने बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, महाराष्ट्र से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने नर्सी मोंजी इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुंबई से एमबीए किया।

परिणीति चोपड़ा :
बॉलीवुड की बबली गर्ल परिणीति चोपड़ा ने शिक्षा के क्षेत्र में भी अपने झंडे गाड़े हुए हैं। फिल्म 'लेडिज वर्सेज रिकी बहल' से अपना करियर शुरू करने वाली परिणीति के पास ट्रिपल ऑनर्स की डिग्री है। परिणीति चोपड़ा ने इकोनॉमिक्स, फाइनेंस और बिजनेस में मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल, इंग्लैंड से ट्रिपल ग्रेजुएशन किया है।

तापसी पन्नू :
बॉलीवुड में कई फिल्मों जैसे 'थप्पड़', 'पिंक', 'मनमर्जियां' से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने वाली तापसी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर रह चुकी हैं। तापसी ने कम्प्यूटर इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन किया है और बॉलीवुड में आने से पहले बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर मोबाइल ऐप भी डिजाइन कर चुकी हैं।

सुशांत सिंह राजपूत :
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म 'धोनी द अनटोल्ड स्टोरी', 'काई पो छे', 'छिछोरे' और 'दिल बेचारा' जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था। पटना के सेंट कैरेंस हाई स्कूल और दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से सुशांत ने अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की। सुशांत ने AIEEE में देशभर में 7वां रैंक हासिल किया था। दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में सुशांत ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में दाखिला भी लिया था लेकिन एक्टर बनने की धुन में सुशांत ने तीसरे वर्ष में ही कोर्स छोड़ दिया। सुशांत फिजिक्स में नेशनल ओलंपियाड के विनर भी रह चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications