Shahrukh Khan : एक्शन सीन्स के लिए बॉडी डबल का सहारा लेते हैं बॉलीवुड के ये एक्शन स्टार्स

फिल्मों में एक्शन सीन देखकर अपने दांतो तले उंगलियां दबाने वाले दर्शक अक्सर यह समझते हैं कि ये एक्शन सीन्स पर्दे पर दिखने वाले उनके फेवरेट एक्टर्स खुद कर रहे हैं। कई एक्टर ऐसे हैं, जो इन खतरनाक एक्शन सीन्स को खुद करना पसंद करते हैं। हां, वह पेशेवर ट्रेनर की मौजूदगी में ही इन सीन्स को करते हैं। लेकिन कई बार खतरनाक एक्शन सीन्स के लिए बॉडी डबल की भी मदद ली जाती है। जिन एक्शन सीन्स और स्टंट्स को देखकर आप खुश होते हैं, क्या आपको पता है, उन स्टंट्स को करने के लिए कई बार बॉडी डबल्स अपनी जान की बाजी भी लगा देते हैं।
चलिए हम आपको बताते हैं, कौन से एक्टर्स ने फिल्मों में एक्शन सीन्स के लिए बॉडी डबल का सहारा लिया था :

शाहरुख खान :
इस लिस्ट की शुरुआत हम शाहरुख खान के साथ ही करते हैं। पिछले साल आयी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' में शाहरुख खान ने कैमियो रोल किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान ने मोहन भार्गव का किरदार निभाया था जिसके पास वानर अस्त्र था। फिल्म में एक्शन सीन्स के लिए बॉडी डबल का सहारा लिया गया था। इस साल रिलीज हुई शाहरुख खान की फुल एक्शन मूवी 'पठान' में भी एक से बढ़कर एक एक्शन सीन्स और स्टंट्स थे। इन सीन्स के लिए भी शाहरुख खान के बॉडी डबल का इस्तेमाल किया गया था। इससे पहले 'डॉन' में भी बॉडी डबल का इस्तेमाल किया गया था।

अक्षय कुमार :
अक्षय कुमार खुद मार्शल आर्ट एक्सपर्ट हैं। इसलिए अपनी ज्यादातर फिल्मों में वह एक्शन सीन्स खुद ही करते हैं। फिल्म 'चांदनी चौक टू चाइना' में एक्शन सीन्स के लिए अक्षय कुमार के बॉडी डबल का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि अपने शुरुआती करियर में अक्षय कुमार ने कई खतरनाक एक्शन सीक्वंस खुद ही किये थे। अक्षय ने कभी हेलीकॉप्टर से लटकने या फिर विलेन से ढेर सारी ढिशुम-ढिशुम खुद की थी।

सलमान खान :
जिन एक्टर्स के लिए अक्सर बॉडी डबल का इस्तेमाल किया जाता है, उनमें सलमान खान का नाम शामिल है। सलमान खान के लिए परवेज खान अक्सर बॉडी डबल का काम करते हैं। उन्होंने फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो', 'टाइगर जिंदा है', 'भारत', 'रेस 3' फिल्मों में सलमान खान के लिए बॉडी डबल का काम किया।

ऋतिक रोशन :
ऋतिक रोशन अपनी फिल्मों में एक्शन सीक्वेंस के लिए अक्सर बॉडी डबल का इस्तेमाल करते हैं। ऋतिक रोशन के लिए मंसूर अली खान अक्सर बॉडी डबल का काम करते हैं। मंसूर ने ऋतिक रोशन के लिए फिल्म 'मोहनजोदाड़ो', 'विक्रम वेधा', 'अग्निपथ' और 'बैंग बैंग' में बॉडी डबल का काम किया था।

अभिषेक बच्चन :
इस लिस्ट में अभिषेक बच्चन ने भी अपनी जगह बनायी हुई है। अभिषेक ने कई फिल्मों में एक्शन सीक्वेंस के लिए बॉडी डबल का सहारा लिया है। फिल्म 'रावण' में अभिषेक के कई खतरनाक स्टंट्स थे, जो बॉडी डबल एमएस बलराम ने किए थे।


Click it and Unblock the Notifications