ये हैं हिंदी सिनेमा जगत के उन सेलेब्स की "प्रेम कहानी" जो रह गई इस तरह से अधूरी

कहानी, किस्से, किताबे, संगीत और अधूरे रिश्ते से भरी हुई वो इंडस्ट्री जिसे हम हिंदी सिनेमा जगत मतलब बॉलीवुड के नाम से जानते हैं। वहीं मनोरंजन जगत हो हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाता है, कहीं ना कहीं हम इससे जुड़ जाते है और हर दिन की खबरे जैसे कौन सी फिल्म आ रही है, कौन कहां है और किसका रिश्ता किसके साथ है....ऐसी कई सारी बातें जो कि हम खबरों में देखते है कभी सोशल मीडिया पर तो कभी टेलीविजन या अखबारों की हेडलाइन में।
इन सबके बीच जो सबसे ज्यादा चर्चा का विषय होता है वो है "प्रेम कहानी" अर्थात् लव स्टोरी। खैर ये कहे तो गलत नही होगा कि कुछ सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली प्रेम कहानी जो कि अधूरी रह गई परंतु उनका अधूरापन फैंस और दर्शकों ने आज तक अपना नहीं पाया, अधूरी रहने के बावजूद भी आज भी उन लोगों के नाम साथ में जुड़ते है और अगर गलती से कहीं उन सेलेब्स की साथ में कोई फोटो या वीडियो सामने आ जाती है तो हर कोई खुशी जाहिर करता है और साथ में एक उम्मीद कि कास ये प्रेमकहानी पूरी हुई होती।
तो आज हम आपको बॉलीवुड की उन प्रेम कहानी के बारे में बताएंगे जो कि अधूरी रह गई।
1-मधुबाला और दिलीप कुमार- "मधुबाला और दिलीप कुमार" हिंदी सिनेमा जगत के जाने माने कलाकार थे। दोनों के प्यार के चर्चे तो आज भी मशहूर है मनोरंजन जगत की गलियों में, दोनों के रिश्ते के बारें में हर कोई जानता है, दोनों के प्यार दुनिया से छिपा नही था। दिलीप कुमार मधुबाला को बेहद पसंद करते थे परंतु दोनों की शादी नहीं हो पाई, प्रेम कहानी पूरी नहीं हो पाई जिसके पीछे वजह दोनों का परिवार था। पर शादी नहीं हो पाई तो क्या प्रेम आखिरी सांस तक दोनों के बीच अमर रहा, जो कि कहीं ना कहीं हर किसी के दिखाई देता रहा।
2- अमिताभ बच्चन और रेखा- सिनेमा जगत में आज भी जो प्रेम कहानी सबसे ज्यादा चर्चा में रहती है वो है रेखा और अमिताभ बच्चन की। बॉलीवुड की एक ऐसी कहानी जो पूरी तो नही हुई परंतु अधूरी भी नही रह पाई क्योंकि अमिताभ से भले ही रेखा से शादी नही परंतु रेखा ने तो अमिताभ के नाम का सिंदूर आ तक लगाए रखा है। "अमिताभ और रेखा" ने फ़िल्मी पर्दे पर कई हिट फ़िल्में की, जिसके दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गयी थी लेकिन बिग बी के जया बच्चन से शादी करने के बाद सब खत्म हो गया था।
3- माधूरी दीक्षित और संजय दत्त- मनोरंजन जगत के मशहूर सितारों में से एक रहे है संजय दत्त और माधूरी दीक्षित। "माधुरी दीक्षित और संजय दत्त" की प्रेम कहानी भी 90 के दशक में सुर्खियां बटौरती रहती थी। हालाँकि उनकी लव स्टोरी में तब तूफान आ गया जब संजय दत्त का नाम टाडा केस से जुड़ा। बताया जाता हैं कि संजय दत्त के जेल जाने के बाद माधुरी के पिता नहीं चाहते थे कि वह संजय से शादी करे, यही कारण हैं कि दोनों के बीच दूरियां आ गयी थी। आज दोनों अलग अलग है पर प्रेम कहां खत्म हुआ है।
4- सलमान खान ऐश्वर्या राय- अधूरी प्रेम कहानियों में "सलमान और ऐश्वर्या" का नाम हमेशा लिया जाता है और आगे भी लिया जाएगा। 90 के दशक में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का इश्क ऐश्वर्या राय के साथ अपने शबाब पर था लेकिन ये प्यार भी पूरा न हो सका। ऐसा कहा जाता है कि सलमान खान का ओवर पजेसिव व्यवहार और ऐश्वर्या की जिंदगी में ज्यादा दखल देना उनके रिश्ते के टूटने की वजह बनी। खैर ऐश्वर्या के लिए आज भी सलमान का प्यार जग जाहिर है।
5- करीना कपूर और शाहिद कपूर- सबसे लोकप्रिय और परफेक्ट कपल की बात निकलती है तो "शाहिद-करीना" की जोड़ी का जिक्र जरूर होता है। इनकी जोड़ी को फैंस भी इतना पसंद करते थे कि असल जिंदगी में साथ देखना चाहते थे। यहां तक कि दोनों को एक साथ कई फिल्में भी मिलने लगीं थीं। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और प्यार में बदल गई। लेकिन 2007 में फिल्म 'जब वी मेट' की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच खटास आने लगी और धीरे धीरे ये लव स्टोरी भी खत्म हो गई। कहा जाता है कि करीना विवाह अभिनेत्री अमृता को लेकर शाहिद से असुरक्षित हो गई थीं। हालांकि इसकी असल वजह कभी सामने नहीं आई।
6- रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण- वर्तमान समय में एक कहानी जो लाइमलाइट में हमेशा रही और जिसको फैंस का काफी प्यार मिला परंतु पूरी नहीं हो पाई वो है "रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण" की। दीपिका ने आरके (रणबीर कपूर) के नाम का टैटू भी बनवाया था। लेकिन ये रिश्ता भी शादी की सीढ़ी नहीं चढ़ पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया।
तो इस तरह से हिंदी सिनेमा जगत में कुछ बेहद प्यारी और चर्चित प्रेम कहानियां जो कि पूरी नहीं हो पाई परंतु आज भी दर्शकों को फैंस को इन सितारों का साथ में होना पसंद आता है और हर कोई चाहता है कि आखिरकार कभी ना कभी तो ये आपस में मिले।


Click it and Unblock the Notifications