शाहरुख खान के साथ डेब्यू करने वाली इन एक्ट्रेसेस का डूबा करियर, दोबारा नहीं आयी नजर

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ काम करना हर एक्टर का सपना होता है। खास तौर पर एक्ट्रेसेस शाहरुख खान के साथ जरूर काम करना चाहती हैं। दीपिका पादुकोण से लेकर अनुष्का शर्मा तक कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने अपने करियर की पहली फिल्म में बतौर हीरो शाहरुख खान के साथ काम किया था। शाहरुख के साथ काम करने के बाद उनके करियर ने ऊंची उड़ान भरी। लेकिन कई ऐसी भी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने शाहरुख खान के साथ काम तो किया लेकिन वह करियर में सफलता हासिल नहीं कर सकी।
आइए आपको बताते हैं, ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारे में :

गायत्री जोशी :
2004 में फिल्म 'स्वदेश' में गायत्री जोशी ने शाहरुख खान के साथ बतौर हीरोइन काम किया था। लेकिन इस फिल्म के बाद उनका करियर कुछ खान नहीं बन पाया और उन्होंने शादी कर ली।

महिमा चौधरी :
1997 में महिमा चौधरी ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'परदेस' की थी। इस फिल्म के सफल होने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि महिमा के सामने बिग बजट की फिल्मों का ढेर लग जाएगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

चक दे इंडिया :
फिल्म 'चक दे इंडिया' में शाहरुख खान के साथ करीब 10 एक्ट्रेसेस ने डेब्यू किया था। लेकिन इनमें से किसी का भी करियर आगे नहीं बढ़ा। इनमें से कुछ तो इंडस्ट्री में आज भी सक्रिय हैं लेकिन ज्यादा ने इंडस्ट्री छोड़ दी है।

माहिरा खान :
फिल्म 'रईस' में शाहरुख खान के अपोजिट बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के बारे में कहा जा रहा था कि इस फिल्म के बाद माहिरा के लिए बॉलीवुड के रास्ते खुल जाएंगे। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ।

अंजली जठर :
फिल्म 'त्रिमूर्ति' में अंजली जठर ने शाहरुख खान के साथ काम किया था। लेकिन इस फिल्म के बाद वह और किसी भी फिल्म में नजर नहीं आयी।


Click it and Unblock the Notifications











