Rani Mukerji : कॉलेज गोइंग गर्ल के किरदार में इन एक्ट्रेसेस ने मचाया तहलका

हर फिल्म के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस और उनके लुक्स की चर्चाएं होती रहती हैं। फिल्मों के अलावा अगर रियल लाइफ में किसी पार्टी, वेडिंग या फिर डिनर पर ये एक्ट्रेस स्पॉट होती हैं, तो उनके लुक पर काफी गौर किया जाता है। खासतौर पर यंग जेनरेशन और स्टूडेंट्स के बीच इनके लुक्स काफी लोकप्रिय भी होते हैं। युवा इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लुक को कॉपी भी करने की कोशिश करती हैं। कॉलेज गोइंग गर्ल के रोल में बॉलीवुड की ज्यादातर एक्ट्रेसेस के लुक को काफी पसंद भी किया गया है। आलिया भट्ट, करीना कपूर से लेकर रानी मुखर्जी तक ने कॉलेज गोइंग गर्ल के किरदार में अपने फैंस का दिल जीत लिया है।

करीना कपूर खान :
पिछले लंबे समय से करीना कपूर खान बॉलीवुड में सक्रिय हैं। करीना के सीरियस और रॉम-कॉम कई तरह के किरदार निभाए हैं। लेकिन फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में वह कॉलेज स्टूडेंट बनकर फैंस का दिल खुश कर चुकी हैं। इस फिल्म की फैशन आइकॉन पू उर्फ पूजा (करीना कपूर का किरदार) को कोई कैसे भूल सकता है।

अमृता राव :
शाहरुख खान और सुष्मिता सेन स्टारर फिल्म 'मैं हू ना' आपको याद है ना। वहीं फिल्म जिसमें शाहरुख खान ने एक कॉलेज स्टूडेंट और सुष्मिता सेन ने केमिस्ट्री की प्रोफेसर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अमृता राव भी कॉलेज स्टूडेंट बन चुकी हैं। फिल्म में अमृता ने एक चुलबुली लड़की का रोल किया था।

आलिया भट्ट :
करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की शनाया को भला कोई कैसे भूल सकता है। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने स्टूडेंट बनकर बॉलीवुड डेब्यू किया और सबको अपना दीवाना बना लिया। आलिया ने फिल्म में एक फैशनिस्टा कॉलेज स्टूडेंट का किरदार निभाया था।

माधुरी दीक्षित :
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने फिल्म 'दिल' में कॉलेज स्टूडेंट का रोल निभाया था। इस फिल्म में माधुरी की जोड़ी बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ बनी थी। इस फिल्म को फैंस ने काफी प्यार दिया था।

काजोल :
बॉलीवुड की सबसे चुलबुली एक्ट्रेस काजोल ने फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में कॉलेज स्टूडेंट का किरदार निभाया था। करण जौहर की इस फिल्म में काजोल की जोड़ी शाहरुख खान के साथ काफी पसंद की गयी थी। काजोल ने फिल्म में टॉम बॉय अंजलि का किरदार निभाया था जिसे अपने बेस्ट फ्रेंड से प्यार हो जाता है।

रानी मुखर्जी :
शॉर्ट ड्रेस और स्ट्रेट हेयर में इठलाती एक सोफेस्टिकेटेड स्टूडेंट बनकर रानी मुखर्जी ने फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म में रानी ने शाहरुख खान की गर्लफ्रेंड और अनुपम खेर की लंदन से वापस लौटी बेटी टीना का किरदार निभाया था।


Click it and Unblock the Notifications