Bhojpuri Films : इन एक्ट्रेसेस ने भोजपुरी फिल्मों से किया किनारा, छोड़ी इंडस्ट्री

shweta tiwari

एंटरटेनमेंट की दुनिया में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अपनी अलग जगह है। भोजपुरी फिल्मों और गानों का फैन बेस ही अलग होता है। पिछले कुछ सालों में टीवी इंडस्ट्री और बॉलीवुड में काम कर चुकी कई एक्ट्रेसेस ने भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इन एक्ट्रेसेस ने अपनी दमदार एक्टिंग की बदौलत दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनायी है। लेकिन कुछ कारणों से कई एक्ट्रेसेस ने भोजपुरी सिनेमाओं से किनारा कर लिया है। कुछ एक्ट्रेस भोजपुरी फिल्मों में पहले की तुलना में कम सक्रिय हैं तो कुछ ने इंडस्ट्री छोड़ ही दी है।

आइए आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं, जिन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ दिया है :

श्वेता तिवारी :

श्वेता तिवारी :

भोजपुरी फिल्मों में श्वेता तिवारी काफी जाना-पहचाना चेहरा है। अपने फिल्मी करियर में श्वेता तिवारी ने कई हिट भोजपुरी फिल्में दी हैं। अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग की वजह से श्वेता अपने भोजपुरी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। लेकिन श्वेता पिछले लंबे समय भोजपुरी फिल्मों से गायब हैं। दावा किया जाता है कि कम पैसे मिलने की वजह से ही श्वेता तिवारी ने भोजपुरी इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। श्वेता इन दिनों टीवी पर फिर से काफी सक्रिय हैं।

राखी सावंत :

राखी सावंत :

बॉलीवुड की 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत ने कई भोजपुरी फिल्मों और गानों में नजर आ चुकी हैं। लेकिन राखी ने पिछले लंबे समय से किसी भोजपुरी फिल्म में काम नहीं किया है। हालांकि राखी ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से क्यों किनारा कर लिया, इसकी वजहों का खुलासा नहीं हो सका है। राखी इन दिनों हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।

सहर अफ्शा :

सहर अफ्शा :

भोजपुरी की दमदार एक्ट्रेस सहर अफ्शा ने अपने कई हिट फिल्मों और बेहतरीन एक्ट्रेस से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी। लेकिन पिछले लंबे समय से सहर अफ्शा भोजपुरी फिल्मों से दूर हैं। बताया जाता है कि सहर अफ्शा ने धार्मिक कारणों से ही फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला लिया।

रश्मि देसाई :

रश्मि देसाई :

रश्मि देसाई छोटे पर्दे का जाना-पहचाना चेहरा है। रश्मि छोटे पर्दे के साथ-साथ भोजपुरी फिल्मों की भी हिट हीरोइन रही हैं। जब रश्मि का करियर पूरे पीक पर चल रहा था, ठीक उसी समय रश्मि देसाई ने भोजपुरी फिल्मों को अलविदा कह दिया। रश्मि वापस से टीवी शो में व्यस्त हैं। वह बिग बॉस का भी हिस्सा रही हैं।

सीमा सिंह :

सीमा सिंह :

भोजपुरी फिल्मों की आइटम क्वीन सीमा सिंह ने अपने बोल्ड फिगर से बॉलीवुड के एक्ट्रेसेस को भी मात दे दी थी। सीमा सिंह काफी समय से किसी भी भोजपुरी फिल्म या गाने में नजर नहीं आयी हैं। सीमा सिंह ने भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X