पहले करीना-कंगना-श्रद्धा ने किया ये काम..अब सोनाक्षी निकल पड़ी पीछे पीछे!
ऐसा पहली बार नहीं है कि सोनाक्षी सिन्हा फिल्म नूर में पत्रकार का किरदार निभाने वाली पहली एक्ट्रेस हैं। इससे पहले भी कई एक्ट्रेस पत्रकार का किरदार निभा चुकी हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की अगली फिल्म 'नूर' है। इस फिल्म में सोनाक्षी एक पत्रकार के रोल में आपको नज़र आएंगी। इस रोल में हो न हो सोनाक्षी काफी दमदार लगने वाली हैं और फिल्म के ट्रेलर का लोगों को काफी बेसब्री से इंतज़ार है। फिल्म का ट्रेलर आज आने वाला है।
इस फिल्म के निर्देशक सुनील सिप्पी हैं और फिल्म में सोनाक्षी के साथ साथ लीड रोल में कनन गिल भी हैं। वैसे सोनाक्षी को पत्रकार के रोल में देखना काफी दिलचस्प होने वाला है। वैसे आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस पहली बार पत्रकार का किरदार निभा रही हों। इससे पहले भी कई एक्ट्रेस पत्रकार का किरदार निभा चुकी हैं। आइए डालते हैं एक नज़र..


Click it and Unblock the Notifications