अक्षय कुमार के बॉलीवुड डेब्यू के वक्त पैदा भी नहीं हुई थीं ये हीरोइनें, अब कर रहीं 'अतरंगी' रोमांस
अक्षय कुमार इन दिनों अपने आने वाली बैक टू बैक ढेर सारी फिल्मों को लेकर बिजी हैं। पहले तो फैंस सिर्फ इसीलिए हैरान थे कि वह लॉकडाउन व कोरोना काल में भी किस कदर नई नई फिल्मों का ऐलान करते जा रहे हैं। लेकिन अब फैंस का ध्यान अक्षय कुमार की हीरोइनों ने खींचा है। 53वर्षीय अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों लगातार खुद से बिल्कुल कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ काम करते नजर आ रहे हैं।
अक्षय कुमार उन अभिनेताओं में से एक हैं जो आज भी बॉलीवुड पर राज करते हैं। वह बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं जो सबसे ज्यादा फिल्में करते हैं और सबसे ज्यादा उनकी फिल्में कमाई करती है और वह सबसे ज्यादा कमाने वाले बॉलीवुड अभिनेता भी है।

अक्षय कुमार की इन दिनों सारा अली खान के साथ अतरंगी रे की शूटिंग कर रहे हैं। पहली बार सारा अली खान और अक्षय कुमार साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। अक्षय कुमार जहां 53 साल के हैं तो वहीं सारा अली खान की उम्र महज 25 साल की हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार खुद से आधी उम्र की एक्ट्रेस संग काम कर रहे हो।
अक्षय कुमार कई फिल्मों में खुद से छोटी उम्र की एक्ट्रेस संग काम कर चुके हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि जब अक्षय कुमार ने बॉलीवुड डेब्यू किया तो इन एक्ट्रेस का जन्म भी नहीं हुआ था और कुछ 4-5 साल की रही होंगी। आइए बताते हैं अक्षय कुमार की ऐसी ही मजेदार जोड़ियों के बारे में।


Click it and Unblock the Notifications