फिटनेस के लिए पॉपुलर इंडस्ट्री के ये एक्टर्स काफी कम उम्र में अपने ही दिल का बन गये शिकार

पिछले कुछ समय में फिल्म व सीरियल्स से जुड़े कई युवा एक्टर्स को हार्ट अटैक और कार्डियक एरेस्ट जैसी वजहों से दुनिया को अलविदा कहना पड़ा। इनमें से कई एक्टर को तो जिम के दौरान दिल का दौरा पड़ा जबकि ज्यादातर एक्टर अपनी फिटनेस को लेकर काफी ज्यादा जागरूक थे। नियमित तौर पर एक्सर्साइज करना और अपनी डाएट का खास ख्याल रखा करते थे। इसके बावजूद कई बार छोटी-छोटी शारीरिक समस्याओं पर ध्यान नहीं देने की भारी कीमत इन एक्टर्स, इनके परिवारवालों और फैंस को चुकानी पड़ी है। इस लिस्ट में मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव से लेकर बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला तक शामिल हैं। डॉक्टरों की राय में तनाव, शराब का सेवन और अनियमित दिनचर्या दिल के दौरे के खतरों को कई गुना बढ़ा देता है। हाल ही में टीवी स्टार सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की मौत भी जिम के दौरान कार्डियक अरेस्ट होने की वजह से हो गयी।
आइए जानते हैं पिछले कुछ समय में हार्ट अटैक की वजह से हमने किन स्टार्स को खोया

सिद्धांत वीर सूर्यवंशी :
टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का हाल ही में निधन जिम में वर्कआउट के दौरान हो गया। वे महद 46 साल के थे। वे काफी फिट माने जाते थे और उनकी मौत की खबर ने इंडस्ट्री में सबको सकते में डाल दिया। मीडिया सूत्रों के मुताबिक सिद्धांत जिम में वर्कआउट कर रहे थे, जब उनको हार्ट अटैक आया और वे गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों के काफी प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। सिद्धांत वीर की मौत की खबर सबसे पहले जय भानुशाली ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी।

केके :
कोलकाता में एक कॉलेज के कॉन्सर्ट में स्टेज पर गाना गाते समय ही बॉलीवुड के चहेते गायक कृष्णकुमार कुन्नथ उर्फ केके की तबियत बिगड़ने लगी थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने की काफी कोशिश तो लेकिन नाकाम रहे। केके की मौत से बॉलीवुड और उनके परिवार के सदस्यों के साथ-साथ उनके फैंस को भी काफी धक्का लगा था। मौत के समय केके सिर्फ 53 साल के थे। कॉन्सर्ट के दौरान ली गई केके की वायरल वीडियो में वह लगातार पसीना पोंछते और एसी के ठीक से काम ना करने की शिकायत करते नजर आ रहे थे। वह काफी बेचैन भी दिख रहे थे। इस कॉन्सर्ट से पहले केके पूरी तरह से फिट बताये जा रहे थे लेकिन इसके बावजूद वह अपने ही दिल का शिकार बन बैठे।

राजू श्रीवास्तव :
लोगों को हंसी का ओवरडोज देने वाले राजू श्रीवास्तव को जिम में वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा। राजू को जिस समय हार्ट अटैक आया वह ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज कर रहे थे। वह ट्रेडमिल पर ही गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। करीब 41 दिनों तक वह जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ते रहे लेकिन अपने चुटकुलों से सबसे हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव उर्फ गजोधर भईया आखिरकार सबको रुला कर चले गये।

सिद्धार्थ शुक्ला :
बिग बॉस के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन सिर्फ 40 साल की उम्र में हो गया। सिद्धार्थ अपनी फिटनेस को लेकर काफी ज्यादा सजग थे। जिम में एक्सरसाइज करते समय सिद्धार्थ को अचानक दिल का दौरा पड़ा। उन्हें कूपर अस्पताल ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया। इतनी कम उम्र में फिट रहने वाले सिद्धार्थ की हार्ट अटैक से हुई मौत ने सबको चौंका दिया था। सिद्धार्थ छोटे पर्दे का जाना-माना नाम थे लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी बिग बॉस से मिली थी।

दीपेश भान :
टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' से पॉपुलर हुए एक्टर दीपेश भान का निधन 41 साल की उम्र में हो गया। एक्टर को क्रिकेट खेलते समय स्ट्रोक आया था। उन्हें अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दीपेश भान अपनी जबरदस्त फिटनेस की वजह से सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थे। इतने फिट होने के बावजूद दीपेश भान का इस तरह दुनिया छोड़कर चले जाना, उनके फैंस को हैरान कर दे रहा है।

पुनीत राजकुमार :
साउथ के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार की मौत हार्ट अटैक से हो गयी थी। मौत के समय वह महज 46 साल के थे। पुनीत को भी जिम में वर्कआउट करने के दौरान ही हार्ट अटैक आया था। पुनीत राजकुमार भी अपनी फिटनेस के लिए काफी ज्यादा मशहूर थे। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा।


Click it and Unblock the Notifications











