Fans of Stars : बॉलीवुड में इन एक्टर्स ने फिल्मों में स्टार्स के फैंस का निभाया किरदार

फिल्मों स्टार्स के फैंस पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। लेकिन अगर भारतीय फिल्मों की बात की जाए तो यहां फिल्मों का क्रेज ही अलग होता है। फिल्में भारतीय फैंस की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। चाहे देश का कोई भी कोना हो लेकिन फिल्मों और खास तौर पर हिंदी फिल्मों के फैंस हर कोने में फैले होते हैं। लेकिन बात जब बॉलीवुड एक्टर्स की होती है, तो उनके बारे में काफी कम लोगों को ही पता होता है कि वे किस एक्टर के फैन हैं। रियल लाइफ नहीं लेकिन फिल्मों में कई एक्टर्स ने दूसरे स्टार्स के फैन का किरदार निभा चुके हैं। हालांकि इन सीन्स को ज्यादा हाईलाइट नहीं किया जाता है लेकिन गौर से देखने पर ऐसी कुछ फिल्में जरूर याद आती हैं जिसमें एक्टर्स दूसरे स्टार्स के फैन का किरदार निभा रहे हो।

कृति सेनन :
एक्ट्रेस कृति सेनन की सफल फिल्मों में 'मिमी' शामिल हैं। इस फिल्म में कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी ने मुख्य किरदार निभाया है। फिल्म में कृति का रणवीर सिंह के पोस्टर को अपने कमरे में सजा कर रखना और उस पोस्टर से बातें करने वाली सीन हर किसी को जरूर याद होगी।

आलिया भट्ट :
फिल्म 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' में आलिया भट्ट और वरुण धवन नजर आए थे। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने करीना कपूर के फैन का किरदार निभाया था। हालांकि निजी जीवन में भी आलिया भट्ट अपनी ननद करीना कपूर की फैन हैं, जिसे उन्होंने कई इंटरव्यू के दौरान बताया भी है। फिल्म में आलिया ने शादी करने से इंकार कर दिया था, जब तक उन्हें करीना कपूर का डिजाइनर लहंगा नहीं मिलता है।

कैटरीना कैफ :
फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में कैफे के बाहर से गुजरते सलमान खान को देखकर कैटरीना कैफ का सल्लू कहकर जोर से पुकारने वाला सीन कोई कैसे भूल सकता है। इस सीन को देखकर सिनेमा हॉल में मौजूद हर दर्शक जोर से ठहाका मारकर हंस पड़ता है। फिल्म में रणबीर कपूर ने दावा किया था कि वह सलमान खान का दोस्त है और कैटरीना सलमान खान की फैन के किरदार में थी।

नाना पाटेकर :
फिल्म 'वेलकम' में फिल्म के मुहूर्त पर पहुंचे नाना पाटेकर सामने सुनील शेट्टी को देखकर एक फैन बॉय की तरह उन्हें निहारने लगते हैं। इसी दौरान कैटरीना कैफ अक्षय कुमार से नाना पाटेकर को सुनील शेट्टी से मिलवाने के लिए कहती है। कुछ पलों के इस सीन में नाना पाटेकर ने शानदार तरीके से खुद को सुनील शेट्टी का फैन बॉय दिखाया था।


Click it and Unblock the Notifications