Celeb Love Story : टीवी पर इन एक्टर्स ने किया था अपनी पार्टनर से प्यार का इजहार

बॉलीवुड हो या छोटा पर्दा, अफेयर और रिश्ते बनते-बिगड़ते रहते हैं। कुछ सितारे अपने रिश्तों को सार्वजनिक रूप से कभी स्वीकार नहीं करते और कुछ खुल्लम-खुल्ला ना सिर्फ अपने प्यार को स्वीकार करते हैं बल्कि नेशनल टीवी पर ही अपने पार्टनर को प्रपोज भी कर चुके हैं। इस लिस्ट में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से लेकर करण कुंद्रा और रित्विक धनजानी तक शामिल हैं। हालांकि इनमें से कई जोड़ियां आगे चलकर अलग हो गयी हैं और कुछ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। आइए आपको छोटे पर्दे के कुछ ऐसे एक्टर्स के बारे में बताते हैं जो नेशनल टीवी पर अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं।

दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम :
शोएब इब्राहिम ने 'नच बलिए' के मंच पर दीपिका कक्कड़ को शादी के लिए प्रपोज किया था। शो से बाहर निकलने के बाद शोएब और दीपिका ने शादी कर ली। जल्द ही दोनों अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं।

करिश्मा तन्ना-उपेन पटेल :
उपेन पटेल ने फिल्मी अंदाज में 'नच बलिए' के मंच पर करिश्मा तन्ना को प्रपोज किया था। दोनों ने सगाई भी कर ली थी लेकिन बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गये। 5 फरवरी 2022 को करिश्मा तन्ना ने वरुण बंगेरा से शादी कर ली।

देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी :
गुरमीत चौधरी ने 'पति-पत्नी और वो' के सेट पर देबिना बनर्जी को प्रपोज किया था। दोनों ने शादी की और पिछले साल दोनों दो प्यारी सी बेटियों के माता-पिता बनें।

सुशांत सिंह राजपूत-अंकिता लोखंडे :
सुशांत सिंह राजपूत ने 'झलक दिखला जा' के मंच पर अंकिता लोखंडे को प्रपोज किया था। हालांकि बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गये और जून 2020 में सुशांत सिंह राजपूत का निधन संदिग्ध परिस्थितियों में हो गया।

आशा नेगी-रित्विक धनजानी :
रित्विक धनजानी ने 'नच बलिए' के मंच पर गिटार बजाते हुए फिल्मी अंदाज में आशा नेगी को प्रपोज किया था। लेकिन साल 2020 में दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया।

सरगुन मेहता-रवि दुबे :
'नच बलिए 5' के मंच पर रवि दुबे ने हीरे की अंगूठी पहनाकर सरगुन मेहता को प्रपोज किया था। शो से बाहर निकलते ही दोनों शादी के बंधन में बंध गये।

करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश :
'बिग बॉस 15' के घर में करण कुंद्रा ने घुटनों के बल बैठकर तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज किया था। बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद भी दोनों साथ हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











