..................... These actors are crazy about superbikes, which bikes are in their collection|लग्जरी कार नहीं, सुपर बाइक्स के दीवाने हैं बॉलीवुड के ये एक्टर्स, जानिए कौन सी बाइक्स हैं इनके कलेक्शन में| - Hindi Filmibeat

लग्जरी कार नहीं, सुपर बाइक्स के दीवाने हैं बॉलीवुड के ये एक्टर्स, जानिए कौन सी बाइक्स हैं इनके कलेक्शन में

Actors Bike Collection

बॉलीवुड सितारों की किंग साइज लाइफ के बारे में जब भी बात की जाती है, तो आमतौर पर उनके लग्जूरियस घर और लग्जरी गाड़ियों के बारे में ही बात की जाती है। लेकिन बॉलीवुड के कुछ स्टार्स के पास ऐसी बाइक्स हैं जिनकी कीमत लाखों क्या करोड़ों रुपयों में भी है। हालांकि सुपर बाइक्स के दीवानों में जॉन अब्राहम का नाम सबसे ऊपर आता है, लेकिन पठान स्टार जॉन अब्राहम के अलावा बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स भी हैं जो सुपर बाइक्स के दीवाने हैं। हम आपको कुछ ऐसे स्टार्स के बारे में बताते हैं, जो सुपरबाइक्स पर करोड़ों रुपये खर्च करने से पीछे नहीं हटते हैं।

शाहिद कपूर :

शाहिद कपूर :

वेब सीरीज 'फर्जी' से ओटीटी पर डेब्यू कर चुके शाहिद कपूर के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं। लेकिन शाहिद कपूर सुपर बाइक्स के भी बहुत शौकीन हैं। शाहिद अपने कलेक्शन में सिर्फ सुपरबाइक्स रखते ही नहीं हैं बल्कि अपने दोस्तों के साथ रोड-ट्रिप पर भी जाना पसंद करते हैं। शाहिद के पास बीएमडब्ल्यू की सुपरबाइक R1250GS Adventure है जिसकी कीमत करीब 18.25 लाख रुपये बतायी जाती है। इसके अलावा शाहिद के कलेक्शन में Yamaha MT 01, Harley-Davidson Fatboy और Ducati Scrambler 1200 बाइक्स भी शामिल हैं।

सलमान खान :

सलमान खान :

सलमान खान एक लग्जूरियस लाइफ जीने में यकीन रखते हैं। उनके पास कई एसयूवी और सेडान लग्जरी गाड़ियां हैं। लेकिन सलमान खान के गैराज में सुपर बाइक्स की भी लंबी लाइन लगी रहती है। यह सुपरबाइक्स सलमान खान के पनवेल वाले घर और मुंबई वाले अपार्टमेंट दोनों जगहों में रखी होती हैं। सलमान खान के पास सुपर बाइक Yamaha R1 है जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये बतायी जाती है। इसके अलावा सलमान खान के पास Harley-Davidson और Triumph की बाइक्स भी हैं।

अक्षय कुमार :

अक्षय कुमार :

अपनी फिल्म 'सेल्फी' के पोस्टर में बाइक पर नजर आ रहे अक्षय कुमार सुपरबाइक्स के शौकिन हैं। उनके पास Yamaha vmax है, जिसका इस्तेमाल उन्होंने 2011 में फिल्म 'देसी ब्वॉयज' में किया था। इस बाइक को खरीदने में अक्षय कुमार ने 27 लाख रुपये खर्च किये थे। इसके अलावा उनके पास रॉयल एनफील्ड Thunderbird 350, Honda XRV 750 और एक Harley Davidson V-Rod भी है जिनकी कीमत लाखों रुपयों में बतायी जाती है।

कुणाल खेमू :

कुणाल खेमू :

पटौदी खानदान के दामाद और बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू के पास BMW R1250 GS Adventure बाइक है जिसकी कीमत करीब 18.25 लाख रुपये बतायी जाती है। कुणाल खेमू एक बाइकर्स क्लब का हिस्सा भी हैं, जो बाइक्स पर रोड ट्रिप करते हैं। इस बाइकर्स क्लब का हिस्सा शाहिद कपूर और ईशान खट्टर भी हैं।

विद्युत जामवाल :

विद्युत जामवाल :

अपनी एक्शन सीक्वेंस की वजह से अक्सर फिल्मों में चर्चाओं में रहने वाले विद्युत जामवाल के पास Triumph Rocket 3 बाइक है, जिसके साथ वह इंस्टाग्राम पर फोटो भी शेयर करते रहते हैं। इस सुपरबाइक की कीमत करीब 20 लाख रुपये बतायी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X