2020 में इन 10 न्यू कमर्स पर रहेगी नजर, जानें इनकी अपकमिंग फिल्मों की पूरी डिटेल
साल 2020 के आगाज के साथ बॉलीवुड में भी इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों का सिलसिला शुरू हो गया है। दर्शक बेसब्री से इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों और बॉलीवुड न्यू कमर्स के इंतजार में हैं। फैंस काफी एक्साइटिड हैं कि इस साल बड़े पर्दे पर किन हसीनाओं और एक्टर का जलवा देखने को मिलेगा।
इस लिस्ट में कई नाम हैं जो इस साल बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। 2017 की मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर से लेकर कैटरीना कैफ की बहन इज़ाबेल कैफ, सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी, क्रीति सुरेश, शालिनी पांडे समेत कई सितारे हैं जो 2020 में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले हैं।

वहीं 2019 बॉलीवुड सितारों के डेब्यू की बात करें तो सनी देओल के बेटे करण देओल, नूतन की पोती प्रनूतन बहल, शिवालिका ओबेरॉय, सिद्धांत चतुर्वेदी, तारा सुतारिया, अनन्या पांडे समेत कई स्टार्स ने डेब्यू किया. तारा और अनन्या समेत कई स्टार्स ने तो दूसरी फिल्मों की तैयारी भी कर ली है। आइए आपको मिलवाते हैं उन सितारों से जो साल 2020 में अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं.


Click it and Unblock the Notifications











