दर्दनाक किस्सा- शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस के साथ रेप की कोशिश, बाल बाल बचीं लेकिन तबाह हो गया करियर

गोविंदा और आमिर खान जैसे सितारों के साथ काम कर चुकी एक ऐसी अभिनेत्री भी है जो कि इस वक्त गुमनामी की जिंगदी जी रही है। इस एक्ट्रेस का करियर 90 के दशक में शुरु हुआ और एक घटना के बाद खत्म हो गया।
दरअसल हसीना के साथ शूटिंग के दौरान ही एक घिनौना हादसा हुआ था। हम अर्चना जोगलेकर की बात कर रहे हैं जो कि अब लाइमलाइट से पूरी तरह बाहर हैं। टीवी से फिल्मों की तक का सफर तय करने वाली अभिनेत्री एक शानदार कथक डांसर भी थीं। कहा जाता है कि एक बार शूटिंग के दौरान उनके साथ रेप की कोशिश हुई।
कौन था शख्स
ये किस्सा काफी मशहूर है। अर्चना इस दौरान एक फिल्म की शूटिंग कर रही थी। शूटिंग के बीच में जब सन्नाटा हुआ था तो एक शख्स ने उनका फायदा उठाना चाहा था। दरअसल वो एक्ट्रेस के साथ रेप करना चाहता था।
लेकिन किसी तरह से वो वहां से निकल गईं और बाद में पुलिस से जाकर शिकायत की। रेप करने की कोशिश करने को लेकर उस शख्स को सजा भी हो गई थी। हालांकि इस पूरे हादसे ने एक्ट्रेस को अंदर तक हिला दिया था। उनका मन विचलित हो गया था और काफी जल्दी वो गुमनामी के समुंदर में चली गईं।
कहां हैं अर्चना जोगलेकर?
अर्चना जोगलेकर ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। उनकी मां आशा जोगलेकर भी एक कथक डांसर थीं। इसके बाद अर्चना ने भी कथक सीखा और शो करती थीं। फिल्मों में आने के बाद अभिनेत्री के साथ हादसा हुआ तो वो टूट गईँ। अर्चना जोगलेकर इस वक्त इंडिया छोड़कर न्यू जर्सी अमेरिका में अपने परिवार के साथ रह रहीं हैं। वहीं पर उन्होने अपनी मां के नाम से डांस स्कूल खोल रखा है। वो बच्चों को कथक सिखाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











