गूगल पर ‘नाटू-नाटू’ गाने को सर्च करने में आयी बाढ़, दुनिया भर से लोग कर रहे हैं सर्च

एस.एस. राजामौली ने अपने फिल्म 'आरआरआर' से भारत को एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय मंच पर ख्याति दिलाई है। फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। इस गाने को बेस्ट ओरिजीनल सॉन्ग के गोल्डन ग्लोब खिताब से नवाजा गया है। इसके साथ ही दुनियाभर में इंटरनेट पर इस गाने को सर्च करने की बाढ़ सी आ गयी है। दुनिया के हर कोने से इस गाने को सर्च किया जा रहा है। DIU सर्वे के अनुसार फिल्म 'आरआरआर' और 'नाटू-नाटू' दोनों को ही दुनियाभर में सर्च किया जा रहा है।

अवॉर्ड पाने के बाद सर्च करने में आया उछाल :
गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने के बाद फिल्म 'आरआरआर' के 'नाटू-नाटू' सॉन्ग की दीवानगी पूरी दुनिया में छा गयी है। यह गाना दुनियाभर के लोगों की जुबान पर चढ़ गया है। इंटरनेट पर भी इस गाने और फिल्म को सर्च करने में उछाल आ गया है। सिर्फ भारत और आसपास के देश ही नहीं बल्कि दुनिया के लगभग हर कोने में इस फिल्म और गाने को सर्च किया जा रहा है।

80 से 100% लोगों ने किया सर्च :
दुनिया भर के ट्रेंड्स से पता चलता है कि 11 जनवरी को दोपहर 12 बजे के बाद 80 से 100% लोगों ने इस फिल्म को इंटरनेट पर सर्च किया है। कोई इसे फिल्म 'आरआरआर' तो कोई गाने 'नाटू-नाटू' और कुछ लोग इसे 'एस.एस. राजामौली' के नाम से सर्च कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 10 जनवरी को इस गाने को सिर्फ 10-12% लोगों ने ही सर्च किया था। लेकिन 11 जनवरी को इसे सर्च करने वालो की संख्या में एकैक उछाल आ गया है।

सबसे ज्यादा फिल्म को किया गया सर्च :
विश्व भर से जो ट्रेंड मिले उनके मुताबिक 11 जनवरी को 12.10 बजे से लगभग 10% लोगों ने डायरेक्टर एस.एस. राजामौली के नाम को सर्च किया। 20-30% लोगों ने फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' को सर्च किया और सबसे ज्यादा 50-60% लोगों ने इसे फिल्म के नाम 'आरआरआर' से सर्च कर रहे हैं। भारत में दोपहर 12 बजे इस गाने को 100% लोगों ने सर्च किया।


Click it and Unblock the Notifications











