रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच इस बात को लेकर हो गया झगड़ा

Ranbir Alia

साल 2022 पूरी तरह से बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट का साल रहा है। पिछले साल आलिया ने अपने सपनों के राजकुमार रणबीर कपूर संग सात फेरे लिये, आलिया-रणबीर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसी साल आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा को जन्म दिया। 6 नवंबर 2022 को आलिया भट्ट-रणबीर कपूर के घर को रोशन करती हुई बेटी राहा के पहले कदम पड़े। लेकिन अब मुश्किल यह आ गयी है कि राहा ही आलिया और रणबीर के बीच झगड़े की वजह बन गई है। घबराइए नहीं, यह झगड़ा असली वाला नहीं बल्कि प्यार भरी लड़ाई होती है। दरअसल, घर में दोनों इस बात पर अक्सर बहस करते नजर आते हैं कि राहा किसकी तरह दिखती है।

राहा के आने के बाद बदल गयी जिंदगी :
राहा के घर में आने के बाद से सिर्फ आलिया भट्ट ही नहीं रणबीर कपूर की जिंदगी भी पूरी तरह से बदल चुकी है। दोनों अब घर से काफी कम ही बाहर निकलते हैं। आलिया फिलहाल किसी फिल्म के काम में खुद को व्यस्त भी नहीं करती। हालांकि उन्हें कभी-कभार जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है। राहा की उम्र अभी महज 2 महीने ही है, लेकिन अभी तक आलिया ने उसकी झलक मीडिया के सामने नहीं दिखायी है। दोनों ने कम से कम 6 महीने तक राहा को मीडिया से दूर रखने का फैसला लिया है। लेकिन फैंस कहां मानने वाले हैं। राहा दिखने में अपनी क्यूट मम्मी आलिया की तरह है या हैंडसम पापा रणबीर की तरह, इस बात के कयास लगाये जाते रहते हैं।

झगड़ पड़े रणबीर-आलिया :
राहा दिखने में किसकी तरह है, इस बात को लेकर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी अक्सर झगड़ पड़ते हैं। इस बात का खुलासा कपूर परिवार के एक करीबी ने किया है। कपूर खानदान के इस करीबी का कहना है आलिया हमेशा दावा करती है कि राहा उनकी तरह ही दिखती है। राहा आम बच्चों से काफी अलग है। आमतौर पर बच्चे रात में नहीं सोते हैं और उनकी वजह से मम्मी-पापा को भी पूरी रात जागना पड़ता है। लेकिन राहा बिल्कुल अच्छी बच्ची की तरह रात के समय में सही समय पर सो जाती है। लेकिन राहा किसकी तरह दिखती है, इस बारे में कपूर खानदान के इस करीबी का कहना है कि राहा अभी काफी छोटी है। इसलिए ठीक से यह समझ में नहीं आता है लेकिन राहा में अपनी मम्मी आलिया भट्ट और पापा रणबीर कपूर दोनों की खासियतें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X