बॉलीवुड की इन फिल्मों में बड़ी ही खूबसूरती के साथ दिखाया गया सर्दी का मौसम

Cover Image

सर्दियों का मौसम आते ही लोग अपना बैग पैक करके निकल पड़ते हैं पहाड़ों की तरफ। हिल, बर्फ की मोटी चादर और ढेर सारी ठंड। इसका लुत्फ उठाना किसे पसंद नहीं होगा। लेकिन अगर आप किसी वजह से इस बार की सर्दियों में बाहर घूमने नहीं जा सके तो मायूस होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें सर्दियों के मौसम को बड़ी ही खूबसूरती और रोमांटिक अंदाज में दिखाया गया है। अपने घर के ड्राइंग रूम में कॉफी की चुस्कियां लेते हुए इन फिल्मों को देखिए और खो जाइए इनके खूबसूरत नजारों में।

बॉलीवुड की वो फिल्में जिनमें दिखा सर्दियों का खूबसूरत नजारा :

जब तक है जान :

जब तक है जान :

यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित आखिरी फिल्म 'जब तक है जान' की शूटिंग लद्दाख और कश्मीर की खूबसूरत वादियों में हुई थी। फिल्म में बड़े ही शानदार तरीके से सर्दियों को दिखाया गया था। इस फिल्म में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

ये जवानी है दिवानी :

ये जवानी है दिवानी :

फिल्म 'ये जवानी है दिवानी' सही मायनों में बताती है कि जिंदगी को कैसे जिये। मनाली के खूबसूरत लोकेशन पर फिल्मायी गयी 'ये जवानी है दिवानी' को देखकर लोगों का दिल वहां के बर्फीले पहाड़ों का दीदार करने के लिए जरूर मचल उठेगा। फिल्म में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, कल्कि कोचलिन और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में नजर आये थे।

कला :

कला :

अन्विता दत्ता की पीरियड ड्रामा 'कला' में हिमालय की खूबसूरत वादियों को बेहद रोचक अंदाज में दिखाया गया है। फिल्म में तृप्ति डिमरी मुख्य किरदार निभा रही हैं। फिल्म का गाना लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है और इस फिल्म को भी दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है।

लुटेरा :

लुटेरा :

सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'लुटेरा' पहाड़ों की उदासी देखने को मिलेगी। फिल्म की कहानी, गाने और सुन्दर दृश्य आपको पहाड़ों से प्यार करने के लिए मजबूर कर देंगे।

रॉकस्टार :

रॉकस्टार :

इम्तियाज अली की फिल्म 'रॉकस्टार' की शूटिंग कश्मीर की खूबसूरत वादियों में की गयी थी। सुन्दर हरे भरे घास के मैदान और बर्फ से ढके पहाड़ों को देखकर आपको इनसे इतना प्यार हो जाएगा कि आप बस अपना बैकपैक लेकर निकल ही पड़ेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X