..................... The wind of dating is going on in Bollywood, from Jhanvi Kapoor to Rhea Chakraborty|बॉलीवुड में चल रही डेटिंग की हवा, जाह्नवी कपूर से लेकर रिया चक्रवर्ती किसे कर रही डेट| - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड में चल रही डेटिंग की हवा, जाह्नवी कपूर से लेकर रिया चक्रवर्ती किसे कर रही डेट

Tamannah

बॉलीवुड में इन दिनों डेटिंग की हवाएं चल रही हैं। स्टार किड्स से लेकर एक्टर-एक्ट्रेसेस तक किसी ना किसी को डेट करने की खबरें उड़ रही हैं। कभी कोई स्टार किड की खिलाड़ी के साथ डिनर डेट पर दिख जाता है तो कोई अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट होते ही पैपराजी से अपना चेहरा छिपाती नजर आती है। हालांकि डेटिंग की इन खबरों पर सभी कमेंट करने से बचते दिख रहे हैं।

आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड में कौन किसे डेट कर रहा है :

जाह्नवी कपूर :

जाह्नवी कपूर :

श्रीदेवी और बोनी कपूर की लाडली जाह्नावी कपूर के शिखर पहाड़िया को डेट करने की खबरें हैं। शिखर पहाड़िया राजनेता सुशीलकुमार शिंदे के पोते हैं। दोनों को हाल ही में साथ में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की इंगेजमेंट पार्टी और रिया कपूर की पार्टी में स्पॉट किया गया।

कृति सेनन :

कृति सेनन :

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के बारे में कहा जा रहा है कि वह साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के बाहुबली स्टार प्रभास को डेट कर रही हैं। दोनों फिल्म 'आदि पुरुष' में साथ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में कृति ने माता जानकी तो प्रभास ने भगवान श्रीराम का किरदार निभाया है। हालांकि कृति इस बात को कोरी अफवाह करार दे रही है।

अनन्या पांडे :

अनन्या पांडे :

एक्टर चंकी पांडे की बिटिया अनन्या पांडे के बारे में कहा जा रहा है कि वह और आदित्य रॉय कपूर रिलेशनशिप में हैं। दोनों को पिछले साल कतार में फीफा वर्ल्ड कप के मैच के दौरान साथ में स्पॉट किया गया था।

रिया चक्रवर्ती :

रिया चक्रवर्ती :

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को अपना प्यार बिजनेसमैन बंटी सजदेह में मिला। बता दें कि बंटी सजदेह सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह के भाई हैं।

तमन्ना भाटिया :

तमन्ना भाटिया :

बॉलीवुड के साथ ही साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में भी सक्रिय तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के एक-दूसरे को डेट करने खबरें काफी तेजी से उड़ रही है। दोनों का गोवा में न्यू इयर की पार्टी में किस करता हुआ वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल है।

सारा अली खान :

सारा अली खान :

पटौदी खानदान की शहजादी सारा अली खान का क्रिकेटर शुबमान गिल को डेट करने की खबरें हैं। दोनों को पहली बार डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था। हालांकि सारा या शुबमान में से किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है।

तृप्ति डिमरी :

तृप्ति डिमरी :

फिल्म 'कला' स्टार तृप्ति डिमरी ने ऑफिशियली यह माना है कि वह कर्णेश शर्मा को डेट कर रही हैं। तृप्ति ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक पोस्ट किया है, जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि वह अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश को डेट कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X