जब 2 करोड़ के लालच में इन हीरोइनों ने किया पति का सौदा, आपने देखी पति की सौदेबाजी वाली ये फिल्म

लालच ऐसी चीज है जिसकी आदत एक बार इंसान को अगर पड़ जाए तो उसके ऊपर भूत सवार हो जाता है। इतना ही नहीं लालच इंसान को बर्बादी के रास्ते पर ले जाती है। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म की कहानी के बारे में बताने वाले हैं जिसमें एक लालची औरत को दर्शाया गया है। इस फिल्म के गानों से लेकर डायलॉग और कहानी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई।
बता दे कि हम बात कर रहे हैं श्री देवी, अनिल कपूर और उर्मिला मातोंडकर की फिल्म जुदाई की। जानकारी के लिए आपको बता दें कि तीनों ही सितारों ने इस फिल्म में लीड किरदार निभाया था और इस साल 1997 में रिलीज किया गया था। यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म थी। इस फिल्म में श्रीदेवी ने एक लालची पत्नी का किरदार निभाया। उसके पति के पास असल में कुछ नहीं होता था और वह अपने दिमाग से अपनी अलग ही दुनिया को सजा कर बैठी हुई थी। पत्नी के मन में हमेशा यहीचलता रहता था कि उसके पास कहीं से बहुत सारा पैसा आ जाए।
लेकिन इस फिल्म में ट्विस्ट तो तब आता है जब उर्मिला मातोंडकर की जबरदस्त एंट्री होती है। उर्मिला दूसरी तरफ अनिल कपूर को पसंद करने लग जाती है। वह उससे शादी करने तक को तैयार हो जाती है। बता दें कि फिल्म में उर्मिला ने जानवी का किरदार निभाया और अनिल कपूर ने राज का किरदार। तो वही श्रीदेवी को काजल के किरदार में देखा गया था। काजल यानी कि श्रीदेवी लालची हो जाती है और अपने ही पति को दो करोड़ में बेच देता है और तलाक देने की बात भी कहती है।
इस डील के अनुसार तलाक़ के बाद में राज को जानवी से शादी करनी पड़ती है। वैसे तो राज इन सब के खिलाफ था और बाद में अपनी पत्नी की जिद में आकर वह दूसरी शादी कर लेता है। बाद में काजल यानी कि श्रीदेवी अपने पैसों में ही व्यस्त हो जाती है और उसे यह पता ही नहीं चलता कि उसके बच्चे और पति कब जानवी के हो गए। जब उसे इस बात का एहसास होता है तब तक काफी देर हो चुकी होती है। इस फिल्म को आज भी डिजिटल पर जी 5 पर देखा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











