..................... हैरान करने वाली हैं इन एक्ट्रेसेस की वेटलॉस जर्नी| The weight loss journey of these actresses is surprising| - Hindi Filmibeat

Sonam Kapoor : हैरान करने वाली हैं इन एक्ट्रेसेस की वेट लॉस जर्नी

sonam kapoor

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की फिगर हमेशा से ही आम लोगों को हैरान कर देती हैं। महिलाएं और युवतियां अक्सर फिल्मी एक्ट्रेस जैसी फिगर पाने की चाहत रखती हैं। हालांकि इसके लिए उनको काफी मेहनत भी करनी पड़ती है। बॉलीवुड एक्ट्रेस की पुरानी तस्वीरें देखकर यकीन करना ही मुश्किल हो जाता है कि ये एक्ट्रेस कभी इतनी मोटी थी और इन्होंने अपना वजन इतना कम कर लिया है। सारा अली खान से लेकर भूमि पेडनेकर तक की वेट लॉस जर्नी लोगों को हैरान कर देती है। फिल्मों में कदम रखने से पहले इन एक्ट्रेसेस का जहां 90 किलो तक वजन था, वहीं फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए इन एक्ट्रेसेस ने छरहरी काया बनाई है।

भूमि पेडनेकर :

भूमि पेडनेकर :

भूमि पेडनेकर ने अपनी पहली फिल्म 'दम लगा के हैशा' में एक ओवरवेट महिला का किरदार निभाया था। इस किरदार के लिए उन्हें करीब 30 किलो तक अपना वजन बढ़ाना पड़ा था। लेकिन अपनी पहली फिल्म के बाद भूमि ने 35 किलो तक अपना वजन कम कर लिया। आज भूमि की छरहरी काया को देखकर लोग हैरान हो जाते हैं।

सोनम कपूर :

सोनम कपूर :

ग्लैमर वर्ल्ड का हिस्सा बनने से पहले सोनम कपूर काफी वजनदार थी। उस समय सोनम कपूर का वजन करीब 86 किलो था। लेकिन अपनी पहली फिल्म 'सांवरिया' में काम शुरू करने से पहले सोनम कपूर ने अपना वजन कम किया। 'सांवरिया' में डेब्यू से पहले सोनम कपूर ने 35 किलो तक वजन घटाया था।

परिणीति चोपड़ा :

परिणीति चोपड़ा :

फिल्म 'इश्कजादे' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने करीब 25 किलो तक अपना वजन घटाया था। परिणीति ने एक्सर्साइज के साथ-साथ मीठी चीजों और हाई फैट वाले खाने से परहेज करना शुरू कर दिया था। इस तरह से ही परिणीति ने सिर्फ 6 महीने में वजन घटा लिया था।

सोनाक्षी सिन्हा :

सोनाक्षी सिन्हा :

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में दबंग डेब्यू करने से पहले सोनाक्षी सिन्हा का वजन करीब 95 किलो हुआ करता था। सलमान खान के अपोजिट फिल्म 'दबंग' से डेब्यू करने से पहले सोनाक्षी ने अपना 30 किलो तक वजन घटाया।

सारा अली खान :

सारा अली खान :

फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू करने से पहले सारा अली खान का वजन करीब 96 किलो था। उनका वजन PCOS की वजह से बताया जाता है। लेकिन बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले सारा ने 30 किलो तक अपना वजन घटाया। आज सारा अली खान बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस मानी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X