एक ही सुपरस्टार के साथ दोनों बहनों ने किया डेब्यू, बड़ी को मिला स्टारडम तो छोटी को मौत... पहचाना इन बहनों को?

किस्मत भी अपने एक अलग रंग दिखाती है. तस्वीर में दो मासूम बच्चियों को ही देख लीजिए. यह दोनों बच्चियां बॉलीवुड से जुड़े परिवार से आती हैं और उन्होंने फिल्मों में भी बतौर एक्ट्रेस अपना हाथ आजमाया. एक बच्ची ने तो पहली फिल्म से ही सुर्खियां हासिल कर ली और दूसरी को एक्टिंग रास नहीं आ पाई. पहली ने तो सुपर स्टार के साथ में शादी रचा ली और यह शादी टिक नहीं पाई. लेकिन अगर हम दूसरे की बात करें तो उसने अपने जीजा के साथ में अपने करियर शुरू किया और इत्तेफाक से उनका करियर चल नहीं पाया.
तस्वीर में नज़र आ रही बहनें हैं सिंपल और डिंपल
अगर आप इन दोनों बच्चियों को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि डिंपल कपाड़िया और उनकी बहन सिंपल कपाड़िया है. डिंपल कपाड़िया आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं रह गई है. उन्होंने इंडस्ट्री में काफी हिट फिल्मों में काम किया. बॉबी जैसी फिल्मों से वह पहली ही बार में रातों-रात स्टार बन गई. शादी के बाद जब वह पर्दे पर लौटी तो उन्होंने और भी बुलंदियां हासिल की. हालांकि अब आपको बता दें कि डिंपल कपाड़िया ओटीटी और फिल्मों में काफी ज्यादा एक्टिव नजर आती हैं.
सिंपल कपाड़िया को नहीं मिली एक्टिंग में पॉपुलैरिटी
लेकिन अगर हम डिंपल कपाड़िया की बहन सिंपल कपाड़िया की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उनकी किस्मत इतनी अच्छी नहीं निकली. उन्होंने फ़िल्मों में हाथ आजमाया लेकिन उन्हें कामयाबी हासिल नहीं हो पाई. पर्दे के पीछे रहकर उन्होंने फैशन डिजाइनिंग का काम किया और उनका काम इस कदर चला कि उनकी किस्मत अचानक से चमक गई. लेकिन किस्मत का फैसला कुछ और ही था.
डिंपल का राजेश खन्ना संग 9 साल में टूटा रिश्ता
डिंपल कपाड़िया ने अपने शुरुआती करियर में ही सुपर स्टार राजेश खन्ना के साथ में शादी रचा ली. लेकिन 1982 में दोनों ने 9 साल के बाद में तलाक ले लिया. राजेश खन्ना के साथ में एक्ट्रेस का सफर कुछ खास नहीं चल पाया. बाद में राजेश खन्ना का नाम इत्तेफाक से सिंपल कपाड़िया के साथ में भी जोड़ा गया. दोनों ने साल 1977 में 'अनुरोध' फिल्म में काम किया. लेकिन उनके करियर की गाड़ी बीच रास्ते में ही अटक पड़ी और फैशन डिजाइनिंग को उन्होंने चुन लिया. डिंपल कपाड़िया का यह काम चला तो सही लेकिन कैंसर ने उन्हें जकड़ लिया और उनकी मौत हो गई.


Click it and Unblock the Notifications