..................... बॉलीवुड के इन स्टार्स की ट्विटर बायो भी काफी कुछ कहती है, गौर किया आपने|The Twitter bio of these Bollywood stars also says a lot, have you noticed| - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड के इन स्टार्स की ट्विटर बायो भी काफी कुछ कहती है, गौर किया आपने

Cover Image

बॉलीवुड के स्टार्स सिर्फ फिल्मी पर्दे तक ही सीमित नहीं रहते हैं। बल्कि सोशल मीडिया पर भी अक्सर अपने फैंस के साथ बातचीत करते रहते हैं। फिल्म 'पठान' के रिलीज होने के बाद शाहरुख खान ने ट्विटर को अपने फैंस से संपर्क करने का जरिया बनाया और कुछ दिनों के गैप में ही #ASKSRK सेशन किया। चाहे फिल्मों का प्रमोशन हो या फिर किसी मुद्दे पर अपनी बात रखनी हो, स्टार्स अक्सर ट्विटर को अपना हथियार बनाते हैं। ट्विटर पर सेलेब्स अपने बायो में खुद से जुड़ी ऐसी बातें लिखते हैं, जिसे पढ़कर फैंस भी हैरान रह जाते हैं।

आइए आपको कुछ सेलेब्स के बारे में बताते हैं जिनका ट्विटर बायो होता है बेहद खास :

अमिताभ बच्चन :

अमिताभ बच्चन :

बिग बी अमिताभ बच्चन ट्विटर पर अपने बायो में अपने पिता और मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन की कविता की एक लाइन लिख रखी है। अमिताभ बच्चन के बायो में लिखा है, 'तुमने हमें पूज पूज कर पत्थर कर डाला, वे जो हम पर जुमले कसते हैं हमें जिंदा तो समझते हैं'। अमिताभ बच्चन ना सिर्फ अपने पिता 'बाबूजी' से बेहद प्यार करते हैं बल्कि उनकी लिखी कविताओं को भी काफी पसंद करते हैं। ट्विटर पर अमिताभ बच्चन को 48.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

अजय देवगन :

अजय देवगन :

बॉलीवुड सेलेब अजय देवगन के बारे में सभी जानते हैं कि वह निजी जीवन में बेहद कम बोलना पसंद करते हैं। अजय ने अपने ट्विटर के बायो में लिखा है, 'आई टॉक मोर इन मूवीज देन इन रियल लाइफ'। इससे पता चलता है कि अजय रियल लाइफ में बड़बोलेपन से ज्यादा अपनी फिल्मों के जरिए अपनी बात को रखना ज्यादा पसंद करते हैं। ट्विटर पर अजय देवगन के 16 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

ट्विंकल खन्ना :

ट्विंकल खन्ना :

बॉलीवुड एक्ट्रेस, राइटर और इंटिरियर डेकोरेटर ट्विंकल खन्ना ने अपने ट्विटर बायो में 'अ बुलेटिन बोर्ड फॉर न्यूज, अपडेट एंड लिंक्स पेरटाइनिंग टू ट्विंकल खन्ना कॉलम्स, बुक्स एंड प्रोजेक्ट्स' लिख रखा है। इससे साफ तौर पर पता चलता है कि ट्विंकल सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। बता दें, ट्विंकल को किताबों से बेहद प्यार है। वह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से बातें भी करती रहती हैं।

ऋतिक रोशन :

ऋतिक रोशन :

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन ने अपने ट्विटर के बायो में 'मैन ऑन मिशन : टू लीव द बेस्ट लाइफ पॉसिबल कम व्हाट मे' लिख रखा है। इस लाइन से ही पता चलता है कि ऋतिक रोशन अपने काम को लेकर काफी ज्यादा सजग हैं। साथ ही वह यह भी सुनिश्चित करते हैं कि वह अपने काम को बेस्ट तरीके से लोगों तक पहुंचा सकें। ट्विटर पर ऋतिक को फॉलो करने वाले लोगों की संख्या 32.1 मिलियन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X