इन सेलिब्रिटीज के घर में गूंजी है जुड़वा बच्चों की डबल किलकारियां

बॉलीवुड हो या फिर दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री हो सेलिब्रिटिज की सिर्फ शादियां ही नहीं बल्कि उनके घर में गूंजने वाली किलकारियां भी टॉक ऑफ द टाउन होती है। घर में बच्चों की किलकारियां किसे अच्छी नहीं लगती और जब इन किलकारियों की गूंज डबल हो जाती है तो खुशियां भी डबल हो जाती हैं। पिछले कुछ सालों के दौरान बॉलीवुड व साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कई सेलेब्स के घर में जुड़वा बच्चों के रूप में डबल किलकारियां गूंजी हैं।
आइए आपको बताते हैं फिल्म इंडस्ट्री के कौन से सेलेब्स जुड़वा बच्चों के माता-पिता हैं :

नयनतारा और विग्नेश शिवन :
पिछले साल जून में साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार नयनतारा ने विग्नेश शिवन से शादी की थी। शादी के 4 महीने बाद अक्टूबर में ही दोनों ने सरोगेसी के माध्यम से अपने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था। इस खुशखबरी को विग्नेश शिवन ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था। विग्नेश ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'मैं और नयन अम्मा-अप्पा बन गये।' दोनों ने अपने जुड़वा बेटों का नाम Uyir और Ulagam रखा है।

करणवीर बोहरा और तेजी संधू :
टीवी इंडस्ट्री के लवेबल कपल में करणवीर बोहरा और तेजी संधू की गिनती होती है। दोनों ने 2006 में शादी की थी। शादी के 10 साल बाद अक्टूबर 2016 में करणवीर बोहरा और तेजी संधू माता-पिता बने। दोनों की जुड़वा बेटियां हैं, जिनका नाम दोनों ने वियना और बेला रखा है। अपनी जुड़वा बेटियों के जन्म की जानकारी तेजी संधू ने सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर दी थी।

प्रीति जिंटा और जेन गुडइनफ :
प्रीति जिंटा की पहचान बॉलीवुड की बबली एक्ट्रेस के तौर पर होती है। फरवरी 2016 को प्रीति ने करोड़ों दिलों को तोड़ते हुए विदेशी मुंडे जेन गुडइनफ संग सात फेरे ले लिये थे। नवंबर 2021 को प्रीति और उनके पति जेन गुडइनफ ने सरोगेसी के माध्यम से जुड़वा बच्चों का स्वागत किया। प्रीति ने अपने बेटे का नाम जय जिंटा गुडइनफ और बेटी का नाम जिया जिंटा गुडइनफ रखा है। इस खुशखबरी को प्रीति ने खुद ही अपने फैंस के साथ शेयर किया था।

संजय और मान्यता दत्त :
संजय और मान्यता दत्त को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है। दोनों एक-दूसरे के प्रति प्यार जताने का कोई मौका नहीं चुकते हैं। दोनों ने फरवरी 2008 में जीवन भर साथ चलने का फैसला लिया था। अक्टूबर 2010 को मान्यता ने अपने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। दोनों ने अपने बच्चों का नाम शहरान और इक्रा रखा है।

सनी लियोन और डैनियल वेबर :
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सनी लियोनी तीन प्यारे बच्चों की मां है। अपने 3 बच्चों में से निशा कौर वेबर को सनी और उनके पति डैनियल ने 2017 में गोद लिया था। इसके बाद सरोगेसी के माध्यम से दोनों ने अपने जुड़वा बच्चों अशर और नोआ का अपने जीवन में स्वागत किया। सनी अक्सर अपने पति डैनियल और तीनों बच्चों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

क्रुष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह :
लोकप्रिय कॉमेडियन क्रुष्णा अभिषेक और उनकी एक्ट्रेस पत्नी कश्मीरा शाह ने 2013 में शादी की और तब से दोनों का साथ चलने का सिलसिला शुरू हुआ। जून 2017 में क्रुष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह ने सरोगेसी के माध्यम से अपने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया। दोनों ने अपने बच्चों का नाम कृषांग और रयान रखा है।


Click it and Unblock the Notifications











