800 फिल्में, पांच भाषाएं, फोटो में नजर आ रहीं यह तीन एक्ट्रेसेस रही हैं अपने दौर की सुपरस्टार, पहचाना

इन दिनों फिल्मी सितारों की थ्रोबैक तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो जाती हैं और फैन्स द्वारा भी काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं. इन तस्वीरों में उनके पुराने समय की झलक देखने को तो मिल ही जाती है लेकिन इसी के साथ-साथ फैंस अपने चहेते सितारों का पुराना लुक भी देखकर काफी ज्यादा खुश हो जाते हैं. लेकिन इन दिनों ऐसी तीन एक्ट्रेसेस की तस्वीरें वायरल हो रही है जो कि अपने वक्त की जानी-मानी अभिनेत्री रहा करती थी. एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें तीनों अभिनेत्रियां साथ में बैठी हुई नजर आ रही है. लेकिन इनमें से एक तो शायद अच्छे से गौर करने पहचान में आ जाए। लेकिन बाकी की दो अभिनेत्री पहचान में नहीं आ पा रही हैं। लेकिन आपको बता दें कि इन तस्वीरों में नजर आने वाली एक्ट्रेस जयाप्रदा, जया सुधा और जया चित्रा है.
जयाप्रदा ने 14 साल की उम्र में की थी फिल्म
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जयाप्रदा आंध्र प्रदेश की रहने वाली हैं और इतना ही नहीं उनका असली नाम जया नहीं बल्कि ललिता रानी बताया जाता है. उन्होंने 14 साल की उम्र में तेलुगु फिल्म 'भूमि कोसम' में डांस कर हर किसी के दिलों को छू लिया था. जहां से उन्होंने फिल्मों में कदम भी रखा. लेकिन बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म 'सरगम' जो कि 1979 में रिलीज हुई थी उससे डेब्यू किया. जिसके बाद में यहां पर उन्होंने 'स्वर्ग' और 'औलाद' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया. जिसके बाद में वह बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शामिल हो गई.
जया सुधा की अदाकारी का था हर कोई दीवाना
वहीं अगर हम जयासुधा की बात करें तो आपको बता दें कि वह एक मशहूर एक्ट्रेस के साथ-साथ नेता भी हैं. उन्होंने तमिल तथा तेलुगू फिल्मों में काम किया. इसी के साथ साथ एक्ट्रेस को कन्नड़, मलयालम और हिंदी सिनेमा में भी काम करते हुए देखा जा चुका है. यहां तक कि उन्हें न्यूट्रल एक्ट्रेस के तौर पर भी जाना गया है. जया सुधा ने अपने करियर में 'ज्योति' और 'प्रेमाभिषेकम' जैसी जबरदस्त फिल्मों में काम किया है.
जया चित्रा ने 6 साल की उम्र से शुरू की एक्टिंग
जया चित्रा तमिल और तेलुगू फिल्मों की काफी मशहूर एक्ट्रेस मानी जाती है. यहां तक कि उन्होंने 6 साल की उम्र में 'भक्त पोटाना' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत कर दी थी. इतना ही नहीं उन्होंने के एस गोपालकृष्णन की फिल्म 'कोरती मगन' में 1976 में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया. जहां से उनकी करियर की नई शुरुआत हुई. जिसके बाद में एक्ट्रेस ने कई सारी फिल्मों में भी काम किया है और यहां तक कि उन्होंने डायरेक्शन में भी अपना हाथ आजमा लिया.


Click it and Unblock the Notifications











