फिल्म में दर्दनाक हुई थी इस एक्ट्रेस की मौत, सलमान-अक्षय की रह चुकी हैं हीरोइन, बिंदी वाली बच्ची को पहचाना?

हिंदी सिनेमा में ऐसी बहुत सारी हसीनाएं हैं जो कि बेहद ही खूबसूरत है और हर कोई उनकी खूबसूरती का कायल हो जाता है. इतना ही नहीं वह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी लोगों को काफी ज्यादा इंप्रेस करने में माहिर हैं. लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें स्कूल की एक पुरानी तस्वीर में बच्ची नजर आ रही है. ये बच्ची हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शुमार रही. इतना ही नहीं असल जिंदगी भी इस एक्ट्रेस की एक फिल्म की कहानी जैसी थी. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री में भी काफी धमाकेदार काम किया तो चलिए जानते हैं कौन सी है यह सुपरस्टार...
तस्वीर में नजर आने वाली बच्ची है असिन थोट्टूमकल
इस पुरानी स्कूल की तस्वीर में देखा जा सकता है कि टीचर के साथ में कुछ बच्चे नजर आ रहे हैं. जिसमें दूसरी लाइन में जिस बच्चे के चेहरे पर सरकार बना हुआ है उस फोटो को अगर ध्यान से देखा जाए तो आपको बता दें कि एक बेहद ही खूबसूरत और प्यारी सी लड़की नजर आ रही है. जिसने माथे पर काले रंग की बिंदी लगाई हुई है और दो चोटी बनाए हुए वह नजर आई. दरअसल आपको बता दें कि यह एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि असिन थोट्टूमकल है.
साउथ इंडस्ट्री में अपने अभिनय से असिन थोट्टूमकल ने जीता सभी का दिल
असिन थोट्टूमकल अपने वक्त की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शुमार रह चुकी हैं और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साउथ इंडस्ट्री से की थी. जिसके बाद में उन्होंने आमिर खान से लेकर सलमान खान जैसे बड़े बड़े सितारों के साथ में भी काम किया. जानकारी के लिए आपको बता दें कि असिन थोट्टूमकल ने 15 साल की उम्र में नरेंद्र मकान जयकंथान वाका से 2001 में सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर काम करना शुरू किया था. बाद में 2004 में तमिल फिल्म एम.कुमारण सन ऑफ महालक्ष्मी में काफी बेहतरीन काम किया. इस फिल्म में उनके साथ में जयम रवि देखे गए थे.
2016 में शादी के बाद फिल्मों से बनाई दूरी
लेकिन अगर हम असिन थोट्टूमकल की बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो आपको बता दें कि उन्हें गजनी और रेडी जैसी फिल्मों में देखा गया. इतना ही नहीं बोल बच्चन और ऑल इज वेल जैसी फिल्मों में भी उनकी अदाकारी को काफी सराहा गया. लेकिन 2016 में उन्होंने माइक्रोमैक्स के सह संस्थापक राहुल शर्मा के साथ में शादी की और फिल्मों से दूरी बना ली.


Click it and Unblock the Notifications