इनका स्टाइल है सबसे अलग..बिंदास..बेबाक और मनमौजी!
बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्हें किसी भी बात से कोई फर्क नहीं पड़ता और वो सही मायनो में 'बेफिक्रे' हैं।
बेफिक्रे का ट्रेलर रिलीज हुआ और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं। फिल्म का नाम भी काफी हटकर है जो लोगों को काफी आर्कषित कर रहा है। वैसे तो फिल्म में रणवीर सिंह और वाणी कपूर हैं जो बेफिक्रे बने दिखाई देंगे लेकिन हमारे बॉलीवुड में भी रियल लाइफ में बेफिक्रे स्टार्स है।
[एक और स्टार एक्टर ने की सगाई..वो भी Arrange Marriage..तस्वीरें]
जी हां हमारे बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्हें किसी बात से कोई फर्क नहीं पड़ता, उन्हे जो करना है बिंदास करते हैं और जो कहना है वो भी बेबाक होकर कहते हैं। अपने मर्जी के मालिक और मनमौजी ये स्टार्स की लंभी लिस्ट है। आप भी डालिए नजर।
इस लिस्ट में पहला नाम तो बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान का ही आता है। पिछले 27 सालों से बॉलीवुड पर वो राज कर रहे हैं वो भी अपने तरीके से।उन्हें जब जो मन करे करते हैं और बिंदास रहत ेहैं।

रणवीर सिंह की सिर्फ फिल्म ही बेफिक्रे नहीं आ रही है बल्कि वो असल में भी कुछ ऐसे ही है। वो पब्लिकली स्पॉट हो या किसी शो पर उनका अंदाज वही रहता है। उन्हें जो मन करता है जैसे मन करता है करते हैं।
कंगना रनौत के बयानों पर एक नजर अगर आप डाल लें तो भी समझ जाएंगे कि वो बाकि स्टार्स के मुकाबले कितनी अलग हैं। वो जो भी बोलती हैं बेबाक बोलती हैं और जो भी करती हैं बिंदास करती हैं।
रणबीर कपूर का भी अंदाज काफी निराला है।उनके अफेयर की लिस्ट हो या बोल्ड स्टेटमेंट देने की । कैटरीना के साथ उनकी तस्वीरें लीक हो जाए या कुछ भी उन्हें कभी किसी चीज से कोई फर्क नहीं पड़ता। उनकी फिल्में फ्लॉप भी हो जाएं तो भी, उन्होंने हाल में भी कहा था कि उनकी फिल्म रिलीज हो जाती है उसके बाद वो हिट हो या फ्लॉप उन्हें फर्क नहीं पड़ता।
वरूण धवन का स्वभाव ही मनमौजी है। वो कभी भी कहीं भी रहे हमेशा लाइट मूड में रहते हैं और बिंदास रहते हैं। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग होने की एक वजह ये भी है।
अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की सबसे कॉन्फिडेंट एक्ट्रेस हैं। उन्हें इन सब का असर नहीं पड़ता कि कौन टॉप एक्ट्रेस है और 1,2,3 की गिनती से भी वो दूर रखती हैं जबकि आज के समय में एक के बाद एक वो बेहतरीन फिल्में कर रही हैं। उन्हें ट्विटर पर ट्रोल किया जाए या फिर कुछ भी लिखा जाए वो बस अपने अंदाज में मस्त रहती हैं।
काजोल तो जानी ही जाती हैं अपने इस अंदाज के लिए। वो फिल्मों से लेकर रियल लाइफ में भी बेफिक्रे ही हैं। बिंदास और मस्त रहने वाली काजोल को 90 के दशक से लेकर आज तक लोग उनके इसी अंदाज के लिए पसंद करते हैं।
करीना कपूर को कोई बयान देना हो, रील लाइफ हो या रियल लाइफ उन्हें जो करना करती हैं इमेज की चिंता उन्हें कभी नहीं होती। यहां तक की प्रेग्नेंसी में भी जहां बाकि एक्ट्रेसेस खुद को फिल्मों, एड, लाइमलाइट से दूर रखती हैं वहीं करीना कपूर बिल्कुल भी नहीं बदली।


Click it and Unblock the Notifications






