'हसीना' का अंदाज देखकर दंग रह जाएंगे आप.. बनेंगी क्वीन ऑफ बॅालीवुड
द क्वीन ऑफ मुंबई- हसीना में श्रद्धा कपूर अपनी बीती फिल्मों की छवि तोड़ते हुए नजर आयेंगी। हसीना के किरदार में श्रद्धा की दमदार वापसी।
साल 2017 जिस रफ्तार से आगे बढ़ता चला जा रहा है। उसी तेजी से इस साल की कई बहुप्रतिक्षित फिल्मों के फर्स्ट लुक पर से पर्दा हटता जा रहा है। इस फेहरिस्त में अगला नाम द क्वीन ऑफ मुंबई हसीना का है। पोस्टर में पूरी तरह श्रद्धा कपूर का चौंकाने वाला चेहरा छाया हुआ है। आखिर हो भी क्यों ना इस फिल्म में वह हसीना का टाइटल किरदार निभा रही हैं।
डॅान दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर को मुंबई की गॉडमदर के नाम से जाना जाता था। यह फिल्म उसी हसीना की बायोपिक है। इस फिल्म में हसीना के 18 साल से लेकर 45 साल के बीच का उनका सफर दिखाया गया है। वैसे, श्रद्धा कपूर की काबिलियत पर किसी को शक नहीं है। इसके बावजूद हसीना के किरदार में उनकी कल्पना करना आसान नहीं है।
इसकी वजह यह है कि श्रद्धा इससे पहले अपने सभी फिल्मों में चुलबुले और रोमांटिक अंदाज में दिखाई दी हैं। आशिकी 2, एक विलेन, एबीसीडी 2, बागी,ओके जानू और रॉक ऑन 2 में उन्होंने अपने स्वभाव अनुसार किरदार निभाए। ऐसे में हसीना पारकर के दिलचस्प गंभीर किरदार में खुद को दर्शकों के सामने प्रस्तुत करना उनके करियर के लिए बड़ा चैलेंज हो सकता है।
हालांकि इस फिल्म के पहले पोस्टर में श्रद्धा कपूर के चेहरे की मासूमियत हसीना के भूमिका में कहीं भी नजर नहीं आ रही है। रहा सवाल एक्टिंग का, ट्रेलर के बाद इस पर से भी पर्दा उठ जाएगा।
लेकिन द क्वीन ऑफ मुंबई हसीना फिल्म, श्रद्धा कपूर के करियर में किस तरह का उछाल लाएगी। यहां कुछ चुनिंदा रोचक बातों से जानते हैं कि आखिरकार यह फिल्म श्रद्धा कपूर के करियर को कैसे यू-टर्न देती है।


Click it and Unblock the Notifications