शराब को बनाया अमृत, रोज एक पेग लेकर 113 साल जिया दुनिया का सबसे बुजुर्ग शख्स..

शराब का नाम आते ही लोग इसको दुनिया की सबसे बुरी चीज कहते हैं। कई बीमारियों का कारण और जल्दी मौत की वजह भी शराब को कहा जाता है। कहते हैं कि शराब से शरीर के कई जरूरी अंगर खराब हो जाते हैं।
लेकिन क्या हो जब ये कहानी बिल्कुल उलटी पड़ जाए, क्या हो अगर कोई शख्स रोज शराब पीने के बाद दुनिया का सबसे ज्यादा जीने वाला व्यक्ति बन जाए? सुनने में ये अजीब है लेकिन ये बिल्कुल सच है।
आज हम इस आर्टिकल में 113 साल के एक बुजुर्ग के बारे में बात करेंगे जिन्होने शराब को अमृत बना लिया था और रोज एक पेग लेते थे। लेकिन आज वो हमारे बीच नहीं रहे, उन्होने 3 अप्रैल 2014 को 113 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है।
कौन हैं ये बुजुर्ग
हम बात कर रहे हैं वेनेजुएला के जुआन विसेंट पेरेज़ मोरा की जो कि अपनी उम्र को लेकर खबरों का हिस्सा रहे हैं। 113 साल के जुआन इंटरनेशनल मीडिया के लिए चर्चा का विषय रहे हैं और उनको लेकर कई लोगों ने रिसर्च भी की हैं। वो प्रथम विश्व युद्ध से भी पहले 27 मई 1909 को जन्मे थे और इसके बाद उन्होने जीवन में काफी कुछ देखा। जुआन के परिवार की बात करें तो इनकी पत्नी की मौत काफी पहले हो गई थी। हालांकि उनके 11 बच्चे, 41 पोते, 18 परपोते और परपोतों के भी 12 बच्चे हैं। आज वो इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उनकी उम्र ने सभी को हैरान किया है।
जुआन इन वजहों के मानते हैं लंबी उम्र जीने का कारण
दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का कहना है कि वो अगर आपको लंबा जीवन जीना है तो कुछ काम करने होंगे। मेट्रो की खबर की मानें तो उन्होने बताया कि, ''आपको दिन दो बार प्रार्थना करना चाहिए, जल्दी सोने के लिए जाना चाहिए, मेहनत भरपूर करनी चाहिए और एक कप शराब पीना चाहिए।'' बुजुर्ग की इस बात को लेकर लोग बातें कर रहे हैँ। हालांकि ये बात कितनी सही है इसका दावा हम नहीं करते हैं। बुजुर्ग की मौत के बाद उनको लेकर चर्चा हो रही है...


Click it and Unblock the Notifications