अवतार सीरीज की बाकी फिल्मों के नाम का हुआ खुलासा, 2028 में रिलीज होगी आखिरी फिल्म

हॉलीवुड के जाने-माने फिल्म मेकर जेम्स कैमरुन की साइंस फिक्शन ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अवतार' साल 2009 में रिलीज हुई थी। इसके रिलीज होने के बाद दर्शकों को दूसरी फिल्म 'अवतार : द वे ऑफ वाटर' के लिए 13 सालों का इंतजार करना पड़ा है। रिलीज होने के साथ ही 'अवतार : द वे ऑफ वाटर' ने भारत समेत दुनिया भर में धमाल मचा दिया। इस फिल्म को काफी पसंद किया। जेम्स कैमरुन ने पहले ही बताया था कि अवतार सीरीज में एक या दो नहीं बल्कि कुल 5 फिल्में होंगी। इन फिल्मों को लेकर दर्शकों के मन में भी काफी उत्सुकता थी। अब इन सभी फिल्मों के नाम और उनकी रिलीज डेट का खुलासा कर दिया गया है।

अवतार 2 देखकर लोगों ने कहा ‘वाह’ :
'अवतार' सीरीज की पहली फिल्म की तरह ही दूसरी फिल्म 'अवतार : द वे ऑफ वाटर' भी दर्शकों से वाहवाही लूट रही है। पहली फिल्म के रिलीज होने के बाद दूसरी फिल्म को बनाने में जेम्स कैमरून को 13 सालों की मेहनत करनी पड़ी। इस कड़ी की दूसरी फिल्म दुनिया भर में धुंआधार कमाई कर रही है। इसके साथ ही इस कड़ी की बाकी 3 फिल्मों के नाम और उनके रिलीज डेट की घोषणा की जा चुकी है। 'अवतार' सीरीज की आखिरी फिल्म 2028 में रिलीज होगी। यानी उससे पहले इस सीरिज की और दो फिल्में दर्शकों को मिलेंगी।

‘अवतार’ सीरीज की फिल्मों के नाम और रिलीज डेट का हुआ खुलासा :
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'अवतार' सीरीज की अगली तीन फिल्मों के नामों का खुलासा किया जा चुका है। सिर्फ नाम ही नहीं, इस सीरीज की अगली फिल्मों के रिलीज डेट का खुलासा किया गया है। 'अवतार' सीरीज की तीसरी फिल्म 'अवतार : द सीड बियरर', चौथी फिल्म 'अवतार : द तुलकुन राइडर' और पांचवीं फिल्म 'अवतार : द क्वेस्ट ऑफ एवा' होगी। बताया जाता है कि 'अवतार द सीड बियरर' 20 दिसंबर 2024, 'अवतार द तुलकुन राइडर' 18 दिसंबर 2026 और 'अवतार : द क्वेस्ट ऑफ एवा' 22 दिसंबर 2028 को रिलीज होगी। यानी फैंस को अब 'अवतार' सीरीज की अगली फिल्मों के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दो साल के बाद ही दर्शकों को 'अवतार' सीरीज की अगली फिल्में मिलेंगी।

‘अवतार : द वे ऑफ वाटर’ मचा रहा है धमाल :
'अवतार' सीरीज की दूसरी फिल्म 16 दिसंबर 2022 को रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म दुनियाभर समेत भारत में भी धमाल मचा रही है। इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही एडवांस बुकिंग शुरू हो गयी थी। रिलीज होने के बाद से ही 'अवतार : द वे ऑफ वाटर' ने सिनेमाघरों में छा गयी। यह फिल्म महज 5 दिनों में 163.40 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है और जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











