..................... The magic of 'RRR' casts a shadow over the whole world, reels are being made in a hurry|पूरी दुनिया पर छाया आरआरआर का जादू, ताबड़तोड़ बन रही है रील्स| - Hindi Filmibeat

पूरी दुनिया पर छाया ‘आरआरआर’ का जादू, ताबड़तोड़ बन रही है रील्स

RRR

गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने के बाद फिल्म 'आरआरआर' का गाना 'नाटू-नाटू' पूरी दुनिया में फेमस हो गया है। अवार्ड समारोह में ही पॉप गायिका रिहाना ने भी फिल्म के मेकर्स को इस अवार्ड के लिए बधाई दी थी। अब सोशल मीडिया पर इस गाने पर हर कोई रील बनाता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में जापान की एक जोड़ी ने इस गाने पर दमदार परफॉर्मेंस देकर सबको चौंका दिया है। पूरी एनर्जी के साथ दोनों ने 'नाटू-नाटू' सॉन्ग के हुक स्टेप्स पर डांस किया है। कुछ सप्ताह पुरानी यह रील एक बार फिर से वायरल हो रही है। वहीं अगर भारतीय फैंस की बात की जाए तो इस गाने के अवार्ड जीतने के बाद ही भारतीय दर्शकों में भी क्रेज एक बार फिर से बढ़ गया है। भारत में रील बनाने के लिए इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है।

दुनिया भर में बन रहे रील्स :

दुनिया भर में बन रहे रील्स :

एस.एस. राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के अवार्ड विनिंग सॉन्ग 'नाटू-नाटू' का जादू पूरी दुनिया के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस गाने पर हजारों लोगों ने रील्स बनाएं हैं। गाने के हुक स्टेप्स पर सभी एनर्जी से भरा दमदार डांस करते दिख रहे हैं। इसी कड़ी में जापान की एक जोड़ी काकेताकू और अयग्राम ने 'नाटू-नाटू' के हुक स्टेप पर दमदार डांस किया है। इस रील पर यूजर प्यार भी खूब बरसा रहे हैं। इस रील के कमेंट बॉक्स में कई जापानी नागरिकों ने लिखा है कि मैंने यह फिल्म देखी है। यह एक शानदार फिल्म है।

खूब पसंद कर रहे हैं फैंस :

खूब पसंद कर रहे हैं फैंस :

जापानी जोड़ी काकेताकू और अयग्राम ने सिर्फ 'नाटू-नाटू' पर ही नहीं बल्कि कई हिंदी फिल्मों के गानों पर रील बनाया है, जिसे उनके फैंस ने खूब पसंद भी किया है। इस रील को अब तक 62 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। रील को पसंद करने वालों में सिर्फ जापानी यूजर ही नहीं बल्कि भारतीय यूजर्स भी शामिल हैं।

कई भारतीय गानों पर बना चुके हैं रील :

कई भारतीय गानों पर बना चुके हैं रील :

उनकी प्रोफाइल को देखकर ही पता चलता है कि यह जापानी जोड़ी ना सिर्फ हिंदी बल्कि साउथ इंडियन फिल्मों की भी दीवानी है। इस जोड़ी ने फिल्म 'भेड़िया' के गाने ठुमकेश्वरी से लेकर 'ब्रह्मास्त्र' का गाना केसरिया, 'गोविंदा नाम मेरा' का गाना क्या बात है और फिल्म 'सर्कस' का गाना करंट लगा रे जैसी दर्जनों हिंदी और दक्षिण भारतीय गानों पर वीडियो बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X