..................... the-luxurious-houses-of-bollywood-stars-have-unique-names-know-who-lives-in-which-bungalow - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड स्टार्स के आलीशान घरों का होता है अनोखा नाम, जानिए कौन किस बंगले में रहता है

cover image
अगर कोई भी इंसान मुंबई जाता है तो बॉलीवुड स्टार्स का बंगला या फिर अपार्टमेंट हमेशा से ही उनके लिए आकर्षण का केंद्र रहे हैं। मुंबई आने वाला हर सैलानी कम से कम एक बार अपने फेवरेट स्टार को करीब से देखना जरूर चाहता है लेकिन अगर ऐसा करना संभव नहीं भी हो सका तो उसका घर तो जरूर देखना चाहता है। बॉलीवुड स्टार्स के घर के बाहर खड़े होकर सेल्फी लेना और भी उसे सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट करना, हर फैन की आदत होती है। हर आम इंसान की तरह से बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी अपने घरों या बंगलों का अलग-अलग नाम रखते हैं। बॉलीवुड के कुछ सेलिब्रिटी जैसे अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान के आलीशान बंगले का नाम तो काफी लोकप्रिय है जिसके बारे में सभी जानते हैं। हम आपको बाकी सेलिब्रिटी और उनके घर के बारे में भी बता रहे हैं।

अमिताभ बच्चन :

अमिताभ बच्चन :

बिग बी अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ अपने बंगले 'जलसा' में रहते हैं। यह बंगला उन्हें उनकी फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' के लिए बतौर उनकी फीस रमेश सिप्पी ने दी थी। इससे पहले अमिताभ बच्चन अपने माता-पिता हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन के साथ अपने दूसरे बंगले 'प्रतिक्षा' में रहा करते थे।

शाहरुख खान :

शाहरुख खान :

शाहरुख खान अपने पूरे परिवार के साथ अपने बंगले 'मन्नत' में रहते हैं। इस आलीशान बंगले की कीमत करीब 200 करोड़ रुपये बतायी जाती है। इस बंगले के टेरेस पर एक ऐसा अहाता है, जहां से खास दिनों में शाहरुख खान अपने फैंस से मिलते हैं।

सलमान खान :

सलमान खान :

शाहरुख खान के बंगले के ठीक सामने सलमान खान का अपार्टमेंट 'गैलक्सी' है। सलमान खान यहां अपने माता-पिता और भाईयों के साथ रहते हैं। इस शानदार अपार्टमेंट में सुविधा के हर सामान की व्यवस्था की हुई है। इतना ही नहीं इस अपार्टमेंट के नीचे सलमान खान का गैरेज भी है, जहां उनकी लग्जरी गाड़ियां खड़ी होती है।

शिल्पा शेट्टी :

शिल्पा शेट्टी :

शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ अपने शानदार बंगले में रहती हैं जो मायानगरी के जुहू इलाके में है। शिल्पा शेट्टी के बंगले का नाम 'किनारा' है। शिल्पा का यह शानदार मैंशन सी-फेसिंग है।

रवीना टंडन :

रवीना टंडन :

रवीना टंडन भी मुंबई के जुहू इलाके में निप्पॉन सोसायटी में रहती हैं। रवीना टंडन के बंगले की सबसे बड़ी खासियत है कि इसके चारों तरफ काफी हरियाली दिखती है। रवीना टंडन के बंगले का नाम 'नीलया' है।

अजय देवगन :

अजय देवगन :

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन अपनी पत्नी व बॉलीवुड स्टार काजोल के साथ अपने आलीशान बंगले 'शिव-शक्ति' में रहते हैं। खास बात यह है कि अजय देवगन भगवान शिव के उपासक हैं, जो उनके सीने पर बने टैटू से साफ जाहिर होता है।

गोविंदा :

गोविंदा :

बॉलीवुड के हीरो नं. 1 गोविंदा अपनी पत्नी के साथ जुहू बीच के पास अपने आलीशान बंगले 'जल दर्शन' में रहते हैं। इस बंगले में गोविंदा सालों से अपनी पत्नी सुनीता आहूजा, बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा के साथ रहते हैं।

विद्या बालन :

विद्या बालन :

विद्या बालन पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ जुहू इलाके में एक शानदार अपार्टमेंट में रहती हैं। इस अपार्टमेंट का नाम 'परीणीता' है। खास बात यह भी है कि विद्या बालन की पहली बॉलीवुड फिल्म का नाम भी 'परीणीता' ही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X