#LambaWaqt: ऐसे वक्त में ना सलमान बच पाए...ना शाहरूख - ऋतिक
कहते हैं कि बुरा वक्त जब आता है तो कोई उससे बच नहीं पाता। लेकिन बॉलीवुड में इससे कुछ उलट ही होता है। यहां लंबा वक्त जब आता है तो कोई नहीं बचा पाता है। समझाते हैं, समझाते हैं।
बात हो रही है सबसे लंबी बॉलीवुड फिल्मों की। इन फिल्मों से जुड़े हैं शाहरूख, सलमान, ऋतिक जैसे स्टार्स के नाम...और ये फिल्में आती हैं बॉलीवुड की टॉप 20 लंबी फिल्मों में।
हालांकि कभी कभी अनुराग कश्यप जैसे कुछ समझदार डायरेक्टर भी आए जिन्हें समझ आ गया कि दर्शक कैसा भी हो, इतनी लंबी फिल्म नहीं झेल पाएगा और उन्होंने तुरंत फिल्म को दो पार्ट में बना दिया।
तस्वीर पर करिए क्लिक और जानिए बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्में और वो कितनी लंबी थीं -

इन फिल्मों की खासियत ये है कि इनमें से कुछ फिल्में हिट भी थीं। वहीं कुछ फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हुई थीं। भई कितना भी अच्छा एक्टर हो, चार घंटे किसी को स्क्रीन पर देखते रहने के लिए भी हिम्मत चाहिए।
बस यही कारण था कि कुछ फिल्में अच्छी होने के बावजूद नहीं चली। वैसे आशुतोष गोवारिकर तो इस लिस्ट के लीडर हैं क्योंकि उनकी कोई भी फिल्म साढ़े तीन घंटे से कम की नहीं है। वैसे अब तो फिल्मों का स्टाइल बदल रहा है ऐसे में इन डायरेक्टर्स को 2 घंटे की फिल्म बनाने में बड़ी मुश्किल होगी!


Click it and Unblock the Notifications