..................... The Kashmir Files director Vivek Agnihotri also directed 7 movies including tashkent files।द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की 7 फिल्मों की लिस्ट द ताशकंद फाइल्स को मिलाकर। - Hindi Filmibeat

'द कश्मीर फाइल्स' की करोड़ों की कमाई के बाद विवेक अग्निहोत्री की 7 फिल्में देखेंगे आप, बड़ी फ्लॉप ?

द कश्मीर फाइल्स के साथ एक और ऐसा नाम है जिसकी चर्चा अधिक हो रही है। द कश्मीर फाइल्स के नाम के बाद लगाया जा रहा है निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म। विवेक अग्निहोत्री फिल्म इंडस्ट्री के लिए नया नाम नहीं हैं। वब लंबे समय से फिल्म निर्देशन से जुड़े हुए हैं। अपनी पहचान वह बॅालीवुड पर लिखा चुके हैं।

Vivek Agnihotri, The kashmir files

लेकिन लोकप्रियता का आलम इन दिनों वह द कश्मीर फाइल्स फिल्म के जरिए देख रहे हैं। जहां कश्मीरी पंडितों का परिवार विवेक अग्निहोत्री को इस फिल्म बनाने के लिए धन्यवाद देने से थक नहीं रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि द कश्मीर फाइल्स से पहले विवेक अग्निहोत्री 7 ऐसी फिल्मों को बना चुके हैं जिसके बारे में जानना जरूरी है। कॉमेडी, रोमांटिक और बोल्ड फिल्मों से भी विवेक अग्निहोत्री का नाता रहा है। चलिए आपको दिखाते हैं विवेक अग्निहोत्री की फिल्मों की लिस्ट। जो कि कई अलग वजहों के कारण चर्चा में रही थीं।

2005 में चॉकलेट फिल्म

2005 में चॉकलेट फिल्म

साल 2005 में चॉकलेट फिल्म से विवेक अग्निहोत्री ने अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्देशन करने के साथ वह इसके स्क्रीन राइटर भी थे। तनुश्री दत्ता और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में थे। इरफान खान, अनिल कपूर और सुनील शेट्टी भी इस फिल्म के प्रमुख कास्ट में शामिल थे।

दन दना दन गोल

दन दना दन गोल

विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन की चर्चा तब भी हुई जब उन्होंने दन दना दन गोल बनाई। साल 2007 में रिलीज हुई यह फिल्म खेल पर आधारित है। जॉन अब्राहम, बिपाशा बसु, अरशद वारसी की इस फिल्म ने 13 करोड़ का बिजनेस किया। साथ ही बिल्लो रानी इस फिल्म का सांग भी काफी लोकप्रिय रहा।

हेट स्टोरी और जिद

हेट स्टोरी और जिद

साल 2012 में बोल्ड सीन से भरी हेट स्टोरी और 2014 में इरॉटिक थ्रिलर जिद का डायरेक्शन भी किया। पाओली दाम की हेट स्टोरी में बोल्ड सीन की बहार थी। जिद में भी बोल्ड सीन थे।

बुद्धा इन ट्रैफिक जाम

बुद्धा इन ट्रैफिक जाम

साल 2016 में बुद्धा इन ट्रैफिक जाम और जुनूनियत फिल्म का डायरेक्शन भी विवेक अग्निहोत्री ने किया। बुद्धा इन ट्रैफिक जाम में अरुणोदय सिंह मुख्य भूमिका में थे। यह एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म थी। फिल्म के कंटेंट की सराहना की गई थी। चर्चा अधिक नहीं हुई।

जुनूनियत

जुनूनियत

जुनूनियत फिल्म एक रोमांटिक फिल्म रही है। पुलकित सम्राट और यामी गौतम एक साथ नजर आए थे। फिल्म अपना रंग नहीं जमा पाई। बड़ी फ्लॉप साबित हुई।

 द ताशकंद फाइल्स

द ताशकंद फाइल्स

इसके बाद एक लंबे अंतराल के बाद साल 2019 में विवेक अग्निहोत्री की द ताशकंद फाइल्स रिलीज हुई। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की रहस्य से भरी मौत पर यह फिल्म रही है। मिथुन चक्रवर्ती, पंकज त्रिपाठी, मंदिरा बेदी और श्वेता बसु की खास भूमिका है। इस फिल्म के लिए पल्लवी जोशी को राष्ट्रीय पुरस्कार सह अभिनेत्री के तौर पर मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X