तस्वीरे में नज़र आ रही बच्ची ने पहली ही फ़िल्म के को-स्टार से की सगाई, अब लेती है करोड़ो की फीस

इन दिनों बॉलीवुड के सितारे यों अपना जलवा दिखा ही रहे हैं. लेकिन आपको बता दें कि इन दिनों दर्शकों के बीच में साउथ सिनेमा की अभिनेत्रियों का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ चुका है. यहां तक कि कुछ अभिनेत्रियां तो लोगों के जहन में इतनी खूबसूरती से बस गई है कि लोग उन्हीं की फिल्में देखना पसंद करते हैं. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर साउथ की एक बेहद ही खूबसूरत हसीना की बचपन की तस्वीर वायरल हो रही है. तस्वीर में नजर आ रही गोलमोल सी बच्ची बेहद ही प्यारी लग रही है. लेकिन आज के वक्त में वह काफी ज्यादा फिट हो चुकी है और खूबसूरती के मामले में तो और भी ज्यादा आगे जा चुकी है.
अपनी पहली ही फिल्म से फैंस को बना लिया था दीवाना
लेकिन अगर आप इस बच्चे को पहचान नहीं पा रहे हैं तो आपको हम बता दें कि तस्वीर में लाल रंग की टीशर्ट पहन गोलमोल सी नजर आने वाली बच्ची ने अपने ही डेब्यू फिल्म से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था. यहां तक कि उन्हें नेशनल क्रश भी कहा जाता है. अब तो आप समझ ही गए होंगे क्योंकि हम बात कर रहे हैं रश्मिका मंदाना की. जी हां यह बच्ची और कोई नहीं बल्कि रश्मिका मंदाना है.
नेशनल क्रश बन चुकी है रश्मिका
रश्मिका मंदाना आज के वक्त में साउथ इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी तहलका मचा रही है और अपनी खूबसूरती के झंडे गाड़ रही हैं. रश्मिका मंदाना की खूबसूरती भी लाजवाब है और उन्हें नेशनल क्रश के नाम से भी जाना जाता है. बता दें कि रश्मिका ने साल 2016 में फिल्म 'किरिक पार्टी' से अपना डेब्यू किया और रिलीज होते ही धमाल मचा दिया था.
को-स्टार के साथ की थी सगाई
रश्मिका की डेब्यू फिल्म 'किरिक पार्टी' में उनके अभिनय को खूब सराहना मिली थी. यहां तक कि इस फिल्म के सेट पर एक्ट्रेस के साथ में नजर आने वाले उन्हीं के को-स्टार रक्षित शेट्टी के साथ में उनको प्यार हो गया था. कुछ वक्त की जान पहचान के तुरंत बाद ही दोनों ने सगाई की. लेकिन दोनों का रिश्ता शादी के मुकाम तक पहुंच ही नहीं पाया और उससे पहले ही उन दोनों के रास्ते अलग हो गए.


Click it and Unblock the Notifications