नहीं रिलीज हुई बॉलीवुड के इन सुपरस्टार्स की पहली फिल्म, दूसरी फिल्म से मचाया धमाल

बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर हैं, जिनकी पहली फिल्म ही बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं। वहीं कुछ एक्टर ऐसे भी हैं, जिनकी पहली फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करने में नाकाम रही लेकिन दूसरी फिल्म ने धमाल मचा दिया। लेकिन क्या आपको पता है बॉलीवुड में कई स्टार ऐसे भी हैं, जिनकी पहली फिल्म कभी रिलीज ही नहीं हो पायी थी। जब इन स्टार्स के करियर की दूसरी फिल्म रिलीज हुई तो उसने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल किया कि इन एक्टर्स को सुपरस्टार बना दिया।

प्रीति जिंटा :
सभी कहते हैं कि डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा की पहली फिल्म 1998 में 'दिल से' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म में प्रीति ने कैमियो रोल में काम किया था। लेकिन काफी कम लोगों को ही पता है कि फिल्म 'दिल से' से पहले ही प्रीति ने किसी और फिल्म में काम करने के लिए हामी भरी थी। शेखर कपूर निर्देशित फिल्म 'तारा रम पम' नाम की फिल्म से बॉलीवुड में प्रीति जिंटा डेब्यू करने वाली थी लेकिन इस फिल्म की शूटिंग कभी शुरू ही नहीं हुई। इसलिए प्रीति जिंटा को 'दिल से' से ही डेब्यू करना पड़ा।

ऋतिक रोशन :
फिल्म 'कहो न प्यार है' से पहले बॉलीवुड में शेखर कपूर की फिल्म 'तारा रम पम' से ही प्रीति जिंटा के साथ ऋतिक रोशन भी डेब्यू करने वाले थे। लेकिन इस फिल्म का काम शुरू ही नहीं होने की वजह से ऋतिक रोशन को भी अपनी पहली फिल्म से हाथ धोना पड़ा था। इसके बाद साल 2000 में ऋतिक रोशन ने राकेश रोशन के डायरेक्शन में फिल्म 'कहो न...प्यार है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया और बड़े पर्दे पर आते ही वह छा गये। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अपोजिट अमिषा पटेल ने काम किया था।

अभिषेक बच्चन :
साल 2000 में जे. पी. दत्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'रिफ्यूजी' से अभिषेक बच्चन और करीना कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन 'रिफ्यूजी' से पहले ही अभिषेक बच्चन ने एक और फिल्म का काम शुरू कर दिया था। राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में 'समझौता एक्सप्रेस' की थोड़ी शूटिंग भी हो चुकी थी। लेकिन किसी कारणवश यह फिल्म अटक गयी और अभिषेक बच्चन ने 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

विद्या बालन :
साल 2005 में विद्या बालन ने प्रदीप सरकार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'परिणीता' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस फिल्म में विद्या ने सैफ अली खान, संजय दत्त और दीया मिर्जा जैसे स्टार्स के साथ काम किया था। इससे पहले 2003 में विद्या ने गौतम हल्दार निर्देशित बांग्ला फिल्म 'भालो थेको' से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस बांग्ला फिल्म में विद्या ने पहली बार बड़े पर्दे पर एक्टिंग की थी। लेकिन इस फिल्म से भी पहले 2003 में ही विद्या बालन ने एक मलयालम फिल्म के लिए शूटिंग शुरू की थी। साउथ के एक्टर मोहनलाल के साथ विद्या ने फिल्म 'चक्रम' में काम शुरू किया था। लेकिन यह फिल्म कभी रिलीज ही नहीं हुई।


Click it and Unblock the Notifications