एक करोड़ में बनने वाली हिंदी सिनेमा की पहली फ़िल्म, प्रोड्यूसर ने पोस्टर पर लिखवाया था बजट

हिंदी फिल्म फिल्म इंडस्ट्री आज के वक्त में पूरी तरीके से बदल चुकी है। अब इंडस्ट्री में एक या दो करोड़ की नहीं बल्कि 500 करोड़ तक की फिल्में बनने लगी है। लेकिन एक वक्त हुआ करता था जब लाखों रुपए में फिल्म का बजट होता था। लेकिन एक ऐसा वक्त आया जब फिल्म की शुरुआती बजट को बढ़ाकर लाख से करोड़ कर दिया गया। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जो कि एक करोड़ में बनी।
फिल्म में दिग्गज कलाकारों ने किया था काम
दरअसल हम आपको इस फिल्म के नाम से पहले स्टार कास्ट के बारे में बताएंगे। इस फिल्म में शर्मिला टैगोर और मशहूर एक्टर राजेंद्र कुमार नजर आए थे। दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने इसमें डबल किरदार निभाया था। दरअसल यह फिल्म थी तलाश, जिसको साल 1969 में रिलीज किया गया था। यह हिंदी सिनेमा की सबसे पहले एक करोड़ के बजट वाली फिल्म बनी थी। इस फिल्म का डायरेक्शन ओपी रलहन ने किया था। लेकिन इस फिल्म की खास बात यह थी की फिल्म में पैसा भी उन्होंने ही लगाया था।
बजट को लेकर छपवा दिए थे पोस्टर
बताया तो यह भी जाता है कि यह पहली फिल्म थी जिसको बनाने के लिए एक करोड रुपए खर्च किए थे। इतना ही नहीं डायरेक्टर ओपी रलहन ने पूरे एक करोड़ इस फिल्म पर खर्च किए थे। वह इस बात को भूनाना चाहते थे और पोस्ट पर भी इस बात का जिक्र किया गया था। हर तरफ इस बात के चर्चे हो रहे थे। निर्देशक इस बात को समझ गए थे कि वह अगर इस बात को फ्लेट हैं तो उन्हें इसका फायदा होगा। लेकिन इसका उलटा हुआ। दरअसल बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ऐसा प्रदर्शन नहीं कर पाई जैसा मेकर्स को उम्मीद थी। इस फिल्म ने औसत कलेक्शन ही बॉक्स ऑफिस पर इकट्ठा किया। लेकिन इसके बावजूद भारत की यह एक करोड़ के बजट में बनने वाली पहली फिल्म साबित हुई।


Click it and Unblock the Notifications











