फ़िल्म में था बोल्ड कंटेंट, किया गया गलत शब्दों का उपयोग, फिर भी बजट से 5 गुना ज़्यादा कर डाली कमाई

आज से तकरीबन 12 साल पहले बॉलीवुड में एक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें अब शब्दों का इस्तेमाल किया गया था. यहां तक की फिल्म में बोल्ड कंटेंट भी मौजूद था. लेकिन इसके बावजूद भी यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और दर्शकों द्वारा भी काफी पसंद की गई. ज्यादातर टीनएजर द्वारा इस फिल्म को पसंद किया गया था. बता दें कि साल 2011 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'डेल्ही बेली' काफी ज्यादा सुर्खियों में रही.
फ़िल्म में हुआ था अपशब्दों का इस्तेमाल
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म में काफी ज्यादा अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया था. लेकिन फिल्म की भाषा इंग्लिश रखी गई, जिससे कि बेझिझक और बेधड़क आप शब्दों का इस्तेमाल किया जा सके. इस फिल्म को 23 करोड़ के बजट में बनाया गया था और बॉक्स ऑफिस पर इसने 114 करोड़ का मोटा कलेक्शन इकट्ठा कर लिया था. इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म को दर्शकों द्वारा किस तरह से पसंद किया गया था.
प्रमोशन भी था दमदार
दरअसल आपको बता दें कि जिस समय यह फिल्म रिलीज की गई थी उसे समय देश में अंग्रेजी आप शब्दों का इस्तेमाल करना काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुका था. लोग इसे थोड़ा बुरा भी मना करते थे. इसके बाद में निर्देशक ने भी इसी सोच के साथ में फिल्म को बनाया और दिखाई की फिल्म सिंगल स्क्रीन थिएटर के दर्शकों के लिए नहीं है बल्कि बड़े शहरों के युवाओं के लिए भी बनी है. इसी वजह से इसमें अंग्रेजी के उच्चारण को ज्यादा दिखाया गया था और फिल्म का प्रमोशन भी उसी तरीके से हुआ था.
डेल्ही बेली फ़िल्म की कहानी
अगर हम फिल्म 'डेल्ही बेली' की कहानी की बात करें तो आपको बता दें कि इसमें तीन दोस्तों की कहानी दर्शाई गई है. जो कि नितिन, ताशी, और अरूप हैं. अरूप कार्टूनिस्ट, ताशी जर्नलिस्ट और वही नितिन उसका फोटोग्राफर रहता है. नितिन दोस्तों में काफी ज्यादा बिंदास और बेफिक्र रहता है. उसे सड़क किनारे का स्ट्रीट फूड काफी पसंद हुआ करता है. लेकिन उसकी यही आदत उसको और उसके दोस्तों को मुसीबत में डाल देती है. तो वहीं ताशी की गर्लफ्रेंड जब गैंगस्टर के चंगुल में फंस जाती है तो एक नई कहानी शुरू होती है.
डेल्ही बेली फ़िल्म में डाला गया बोल्ड कंटेंट
'डेल्ही बेली' फिल्म के प्रमोशन में जिस तरीके से शीट हैप्नस का इस्तेमाल किया गया था, वह काफी ज्यादा अलग दिखाया गया था. हिंदी सिनेमा में शायद ही अभी तक इस तरीके की कोई भी फिल्म बनाई गई होगी. इस फिल्म को देखने के बाद में हर किसी को यही लगा कि कुछ ऐसे सीन्स थे जो कि जानबूझकर उन्हें बोल्ड बनाया गया. यह फिल्म अब शब्दों का एक शब्द कोष मानी जाती है और इसे युवा दर्शकों द्वारा भी काफी पसंद किया गया.
डेल्ही बेली फ़िल्म की स्टार कास्ट
अगर हम 'डेल्ही बेली' फिल्म की स्टार कास्ट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि इसमें इमरान खान, कुणाल रॉय कपूर, विजय राज और वीर दास जैसे मशहूर कलाकार काम कर रहे थे. लेकिन जब यह फिल्म रिलीज हुई तो उसके बाद में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक नया ट्रेंड शुरू हो गया. इसके बाद में कई सारी ऐसी फिल्में बनना शुरू हो गई थी जिसमें अपशब्द और बोल्ड कंटेंट का इस्तेमाल किया गया था.


Click it and Unblock the Notifications











