Ayesha Jhulka की मर्जी के बिना डायरेक्टर ने दिखाए थे उनके इंटीमेट सीन, ऑफर होने लगीं बी-ग्रेड फिल्में

आयशा जुल्का हिंदी सिनेमा की एक खूबसूरत अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती है। बता दे कि उन्होंने अपने पूरे करियर में काफी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। 90 के दशक में उन्होंने खिलाड़ी और जो जीता वही सिकंदर जैसे हिट फिल्में की। वैसे तो आयशा जुल्का अपने करियर में हमेशा आगे रही है। लेकिन बताया जाता है कि उन्होंने स्क्रिप्ट का चुनाव करने में कुछ गलती कर दी और इसी के चलते उनका करियर बर्बाद हो गया।
आयशा जुल्का ने साल 1983 में फिल्म कैसे-कैसे लोग से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद साल 1992 में उनकी फिल्म जो जीता वही सिकंदर आई और इसमें अभिनेत्री के अभिनय को काफी पसंद किया गया। लेकिन साल 1993 में उन्होंने फिल्म दलाल में काम किया। इसी फिल्म के बाद उनके करियर पर मानो ग्रहण लग गया था। फिल्म में उनके बोल्ड सीन के चलते उनके करियर पर काफी गहरा असर पड़ा।
हालांकि आपको बता दें कि आयशा जुल्का की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई। लेकिन यही से आयशा जुल्का के करियर का ग्राफ गिरता चला गया। जब भीवह स्क्रिप्ट चुनती तो बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित होती। खबरों के अनुसार इसके बाद उन्हें बी ग्रेड फिल्मों के ऑफर आने लगे। लेकिन आयशा जुल्का को प्रकाश मेहरा ने पार्थो घोष की फिल्म दलाल के लिए साइन कर लिया था।
शुरुआत में तो सब कुछ ठीक चल और एक दिन आयशा जुल्का को इस बात का एहसास होता है कि पर तो घोष और प्रकाश मेहरा ने उनकी मर्जी के बिना बॉडी डबल का इस्तेमाल किया। इसी के चलते उनका एक इंटीमेट सीन भी शूट किया गया था। अभिनेत्री इस बात को सुनते ही आग बबूला हो गई और उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई। हर तरफ यह खबर फैल गई थी।
दरअसल, आयशा जुल्का को एक दिन एक रिपोर्टर का कॉल आता है। ट्रायल शो देखने वाले इस लेखक ने एक्ट्रेस से पूछा कि आपने इतना हॉट सीन क्यों किया। एक्ट्रेस भी हैरान हो गई थी क्योंकि उन्होंने ऐसा कोई भी सीन शूट नहीं किया था। तब जाकर अभिनेत्री को इस बात का एहसास हुआ कि प्रकाश और पार्थ ने उन्हें धोखा दिया। उन्होंने एक्ट्रेस की सहमति के बिना ऐसे सीन शूट किया और उनको बताना तक जरूरी नहीं समझा।


Click it and Unblock the Notifications











