जब एक गलती पर बिग बी के सामने ही बेटे अभिषेक बच्चन को डायरेक्टर ने दिखा दी औकात..

अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का एक जाना माना सितारा माना जाता है और यहां तक कि उन्हें एंग्री यंग मैन तक कहा जाता है। बिग बी ने इंडस्ट्री में काफी सारी हिट फिल्में दी है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा किस्सा सुनाने वाले हैं जिसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल पिता अमिताभ बच्चन के सामने ही बेटे अभिषेक बच्चन को डायरेक्टर ने सेट से बाहर कर दिया था।
अभिषेक बच्चन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ड्रामा फिल्म रिफ्यूजी साल 2000 में की थी। उन्हें इंडस्ट्री में 23 साल हो चुके हैं और उन्होंने इस दौरान काफी सारी हिट फिल्में भी दी हैं। लेकिन ज्यादातर उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल हुई। लेकिन आज के वक्त में अभिषेक बच्चन एक ऐसे मुकाम पर पहुंच चुके हैं जहां पर उन्होंने खुद अपनी एक खास पहचान बनाई है। लेकिन एक बार उन्हें के पिता अमिताभ बच्चन के सामने सेट से डायरेक्टर ने उन्हें बाहर निकाल दिया था।
अभिषेक बच्चन ने सुनाया 40 साल पुराना किस्सा
इस बात का खुलासा खुद अभिषेक बच्चन ने किया। उन्होंने बताया था कि उनके साथ में उनके एक दोस्त को भी सजा मिली थी और यह तब का किस्सा है जब अभिषेक महज़ 6-7 साल की उम्र के थे। उसे वक्त अपने पिता की फिल्म की शूटिंग देखने के लिए वह सेट पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि भले ही इस बात को 40 साल हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद यह किस्सा उन्हें आज भी याद है।
फिल्म की शूटिंग देखने पहुंचे थे अभिषेक
दरअसल आपको बता दें कि साल 1983 में रिलीज हुई रमेश बहाल निर्देशित फिल्म पुकार की शूटिंग चल रही थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन लीड किरदार में थे। जिसमें उनके साथ जीनत अमान, टीना मुनीम और रणधीर कपूर भी लीड किरदार में नजर आए थे। यह फिल्म उसे साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो गई थी और दर्शकों द्वारा भी इसे काफी ज्यादा रिस्पांस अच्छा मिला था।
एक गलती पर डायरेक्टर ने दी सजा
उस वक्त फिल्म की शूटिंग देखने के लिए अभिषेक बच्चन अपने अजीत दोस्त गोल्डी बहल के साथ में वहां पर पहुंचे थे। अभिषेक बच्चन के अनुसार आपको बता दें की फिल्म पुकार के सेट पर उन्हें कड़ी सजा दी गई थी। दरअसल ऐसा प्रॉप्स तोड़ने के कारण हुआ था क्योंकि 5 से 6 साल की उम्र नकली तलवार देखकर एक्साइटेड हो गई। खबरों के अनुसार अभिषेक बताते हैं कि गोवा में फिल्म पुकार की क्लाइमेक्स की शूटिंग के वक्त नकली तलवार हमारे हाथ में आ गई थी। हमने इनके साथ में खेला और खेलते खेलते यह तलवार टूट गई। इसके बाद में हमें तुरंत ही क्रू होटल भेज दिया गया।
गोल्डी बहल ने भी डायरेक्शन में रखा कदम
दरअसल आपको बता दें कि गोल्डी बहल डायरेक्टर रमेश बहस के ही बेटे हैं। गोल्डी भी अपने पिता की ही तरह एक निर्देशक बन चुके हैं। बताया तो यह भी जाता है कि तकरीबन 19 साल यानी कि साल 2001 में आई फिल्म बस इतना सा ख्वाब है में अभिषेक और गोल्डी ने साथ में काम किया था। गोल्डी ने इसी फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। इस फिल्म में रानी मुखर्जी और सुष्मिता सेन भी लीड किरदार में नजर आई थी।


Click it and Unblock the Notifications