कौन हैं Priyanka Chopra की चचेरी बहन? जिन्हें सरेआम डायरेक्टर ने किया KISS तो मचा बवाल

इन दिनों बॉलीवुड के बाद में हॉलीवुड में अपना जलवा दिखाने वाली प्रियंका चोपड़ा काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है. लेकिन अब उनकी चचेरी बहन मन्नारा चोपड़ा के बारे में हैरान कर देने वाला मामला सामने आ चुका है. दरअसल आपको बता दें कि साल 2014 में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. अब वह साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री बन चुकी हैं. लेकिन इन दोनों मनारा चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बवाल मचाए हुए हैं.
मन्नारा चोपड़ा संग डायरेक्ट की ऐसी हरकत
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुछ दिन पहले मन्नारा चोपड़ा और डायरेक्टर एएस रवि कुमार चौधरी का एक वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो में नजर आ रहा है कि मन्नारा चोपड़ा पैपराजी को पोज देते हुए नजर आ रही हैं. तो वहीं दूसरी तरफ डायरेक्टर एएस रवि कुमार चौधरी भी आ जाते हैं और एक्ट्रेस के गले में हाथ डालकर फोटो खिंचवाने लग जाते हैं. लेकिन अचानक से वह एक्ट्रेस के गाल पर किस कर देते हैं. डायरेक्टर का ऐसा बर्ताव देख लोग भी काफी ज्यादा गुस्से में आ गए और बिल्कुल भी उनको रास नहीं आया. इसके बाद में सोशल मीडिया पर लोग इस हरकत को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स
वायरल वीडियो सामने आने के बाद में डायरेक्ट को खूब लोगों ने खरी खोटी भी सुनाई है. एक यूजर ने तो कमेंट करते हुए इसको यौन उत्पीड़न का मामला बताया है. वही एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह क्या बकवास है? इंडस्ट्री को उभरते #Metoo ढोंगियों की पहचान करनी आनी चाहिए और आगे बढ़ने से रोक देना चाहिए.
मन्नारा बन चुकी है साउथ इंडस्ट्री की टॉप हसीना
प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन यानी कि मन्नारा चोपड़ा के बॉयफ्रेंड की बात करें तो आपको बता दें कि साल 2014 में उन्होंने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने प्रेम गीमा जंथा नाई से तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर लिया था. इसके बाद में उन्होंने जिद, संदामारूथम जैसी फिल्मों में काम किया. लेकिन अब हाल ही में एक्ट्रेस को थिरागबदरा सामी फिल्म में देखा गया और उसके टीजर में एक्ट्रेस के किरदार ने हर किसी को इंप्रेस किया.


Click it and Unblock the Notifications