इस विदेशी राजघराने की बहू है देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की गहरी दोस्त

Cover Image

पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय किया है। लेकिन यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं थी। आज के समय ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा के दोस्तों की गिनती बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक फैली हुई है। बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा के दोस्तों में आलिया भट्ट और लारा दत्ता की गिनती होती है। वहीं हॉलीवुड की यह पूर्व एक्ट्रेस जो अब ब्रिटिश राजपरिवार की बहू है, उनसे भी प्रियंका चोपड़ा की खासी दोस्ती है। जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं मेघन मार्कल की। भले ही शादी के बाद मेघन मार्कल ने एक्टिंग छोड़ दी हो लेकिन उनकी और प्रियंका चोपड़ा की दोस्ती में कोई दरार नहीं आयी है।

प्रियंका चोपड़ा और मेघन मार्कल काफी करीबी दोस्त हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों पहली बार एक टेलीविजन इवेंट के दौरान मिली थी। उसी समय से दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गयी थी जो सालों-साल मजबूत होती गयी है। दोनों अक्सर विभिन्न इंटरव्यू में एक-दूसरे की अच्छाइयों के बारे में बातें करती नजर आती हैं। खास बात है कि जब प्रिंस हैरी के साथ मेघन मार्कल की रॉयल वेडिंग हुई थी, उस शादी में भी प्रियंका चोपड़ा बतौर मेहमान विंडसर कासल में इनवाइटेड थी।

इस शाही शादी में शामिल होने का न्योता बॉलीवुड से सिर्फ प्रियंका चोपड़ा को मिला था। जब प्रिंस हैरी ने मेघन मार्कल के साथ अपने रिश्तों का खुलासा नहीं किया था, उसी समय से ही प्रियंका चोपड़ा के साथ मेगन मार्कल की दोस्ती को लेकर काफी चर्चाएं होने लगी थी। जब टाइम मैगजीन की दुनिया की 100 महिलाओं की लिस्ट में मेघन मार्कल को शामिल किया गया, उस समय प्रियंका चोपड़ा ने काफी इमोशनल करने वाला पोस्ट भी लिखा था। इतना ही नहीं सहेली मेघन मार्कल को शाही जोड़े में दुल्हन बनी देख प्रियंका चोपड़ा काफी भावुक हो गयी थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X